महिला ड्राइवर को ट्रक चलाते देख दिल हार बैठी जनता, वीडियो देख लोग जमकर कर रहे तारीफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 11:31 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो ट्रक चलाते हुए नजर आ रही है। आलम ये है कि महिला का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

महिला ड्राइवर को ट्रक चलाते देख दिल हार बैठी जनता, वीडियो देख लोग जमकर कर रहे तारीफ
Photo Credit: Twitter

Woman Driver Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को हैरानी होती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेती है। इसी कड़ी में एक महिला ड्राइवर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग महिला ड्राइवर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। 

आज के समय में महिलाएं किसी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं है। हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद एक बात जरूर कहेंगे, 'ये है असली भारतीय नारी'। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला कॉन्फिडेंस के साथ ट्रक चला रही हैं। इतना ही नहीं ट्रक चलाते हुए काफी मुस्कुरा भी रही है। महिला का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो... 

महिला ड्राइवर ने जीता लोगों का दिल

इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ट्रक को इससे क्या मतलब कि चलाने वाला ‘पुरुष’ है या ‘महिला’। इस वीडियो को अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 22 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, दो हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। आलम ये है कि लोग महिला की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। किसी का कहना है कि हमें महिला पर गर्व है। तो कोई महिला ड्राइवर को सलाम कर रहा है।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!