Video: इंसान या बंदर...पेड़ से इस तरह नीचे उतरा शख्स, देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 02:26 PM IST

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अनोखे अंदाज में पेड़ से नीचे उतर रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Video: इंसान या बंदर...पेड़ से इस तरह नीचे उतरा शख्स, देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी
Photo Credit: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी चीजें भी सामने आ जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स पेड़ से नीचे उतर रहा है। लेकिन, जिस अंदाज में वो नीचे उतरता है उसने सबको हैरान कर दिया है। शख्स का अंदाज देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं कि ये इंसान है या बंदर...। वीडियो देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। 

वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं घने पेड़ के ऊपर एक शख्स खड़ा है। शख्स पहले इधर-उधर देखता है और फिर नीचे उतरने की तैयारी करता है। अचानक शख्स हैरतअंगेज अंदाज में नीचे उतरने लगता है। शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई बंदर नीचे उतर रहा है। हालांकि, ये काफी खतरनाक है। लेकिन, शख्स बिल्कुल बेफिक्र नजर आ रहा है और बड़े मजे से नीचे उतर जाता है। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। देखें वीडियो...

आंखों पर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

वीडियो (Trending Video) देखकर आपका भी दिमाग जरूर चकरा गया होगा। आपको भी समझ में नहीं आ रहा होगा कि आखिर ऐसे कैसे हो गया? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kayum_fitness' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, साढ़े सात लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कई लोग शख्स की तुलना बंदर से कर रहे हैं। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये तो जानलेवा स्टंट है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!