बच्चे ने किस सफाई से खाया 'लॉलीपॉप', देखें ये देसी जुगाड़ वाला Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2021, 09:19 AM IST

Kids Viral Video:लॉलीपॉप खाना बच्चों को बेहद पसंद होता है और वो इसे खाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, ऐसे ही एक बच्चे का वीडियो सामने आया है जिसमें वो बड़ी सफाई से इसे खाता दिख रहा है।

बच्चे ने किस सफाई से खाया 'लॉलीपॉप', देखें ये देसी जुगाड़ वाला Video

लॉलीपॉप (Lollypop)का स्वाद बच्चों को खूब भाता है और इसके स्वाद के मजे के लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं, बचपन में हम सभी लॉलीपॉप के दीवाने रहे हैं और इसका स्वाद आज भी लोगों को भूलता नहीं है। इसी को लेकर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बच्चा स्कूल में जारी प्रार्थना के बीच में सफाई से इसे खाता दिख रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि ये बच्चा मॉर्निंग असेंबली में खड़ा है और प्रार्थना करने के दौरान सफाई के साथ छिपकर लॉलीपॉप खा रहा है, प्रार्थना के बीच में वो इसके स्वाद का मजा ले रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस बच्चे का वीडियो  आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है और शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- Relatable. Isn’t it?

बच्चे का लॉलीपॉप खाने का अंदाज बेहद मासूमियत भरा है और जुदा है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं साथ ही इस वीडियो के साथ अपने बचपन को भी याद कर रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!