VIDEO: इस बच्चे का स्टंट देख आनंद महिन्द्रा भी रह गए दंग, कहा- 'ओलंपिक के लिए देश तैयार हो रहा है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 10:17 AM IST

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आनंद महिन्द्रा भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चे की जमकर तारीफ की है।

VIDEO: इस बच्चे का स्टंट देख आनंद महिन्द्रा भी रह गए दंग, कहा- 'ओलंपिक के लिए देश तैयार हो रहा है'
Photo Credit: Twitter

Boy Stunt Video: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बस कुछ को निखरने का मौका मिलता है, जबकि कई लोग गुमनाम ही रह जाते हैं। हालांकि, अगर किसी के अंदर जुनून और जज्बा है तो उसे कामयाबी जरूर मिलती है। खासकर, सोशल मीडिया के जमान में कईयों की किस्मत बदल गई है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Stunt Video) सामने आया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए। क्योंकि, एक छोटा बच्चा सड़क पर जिस तरह से स्टंट कर रहा है उसका टैलेंट देखकर आनंद महिन्द्रा भी दंग रह गए। आलम ये है कि लोग बच्चे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्चा सड़क पर कमाल का स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। जिस तरह हवा में उछलते हुए वो फ्लिप कर रहा है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और बच्चे का टैलेंट देखकर उस पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों को हैरानी भी हो रही है इतनी कम उम्र ये बच्चा इस तरह का कमाल कैसे कर सकता है? तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

अद्भुत प्रतिभा देखकर दंग रह गए लोग

वीडियो (Trending Video) देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने लिखा, ' #CWG2022 में कामयाबी के बाद देश के बच्चे आगे के लिए तैयार हो रहे हैं। हमें इस प्रतिभा को फास्ट ट्रैक पर लाने की जरूरत है। यह वीडियो एक दोस्त ने शेयर किया है जिसने इस लड़के को तिरुनेलवेली के पास एक गांव में देखा है'। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को करीब आठ लाख अब तक देख चुके हैं। वहीं, 45 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, 56 सौ से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। वहीं, लोग बच्चे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!