VIDEO: शेरनियों के झुंड ने हाथी पर किया हमला, गजराज ने अकेले ही बदल दिया पूरा माहौल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 10:38 AM IST

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेरनियों के झुंड ने हाथी पर हमला कर दिया। लेकिन, गेम पूरा पलट गया।

VIDEO: शेरनियों के झुंड ने हाथी पर किया हमला, गजराज ने अकेले ही बदल दिया पूरा माहौल
Photo Credit: Twitter

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के भी कई तरह के वीडियो (Animal Fight Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी क्यूट होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं और उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर काफी हैरानी भी होती है और लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Shocking Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है। जिसमें शेरनियों के झुंड ने एक हाथी पर हमला कर दिया। लेकिन, 'गजराज' ने अकेले ही सार खेल पलट दिया और सबको खदेड़ दिया। 

ये तो हम सब जानते हैं शेरनी और हाथी दोनों ही खतरनाक होते हैं। पलक झपकते ही शिकार पर टूट पड़ते हैं। इनके सामने तो कई जानवर टिकते भी नहीं है और देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, जरा सोचिए एक साथ कई शेरनी अगर किसी दूसरे जानवर पर हमला कर दे तो क्या नजारा होगा? इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। शेरनियों के एक झुंड ने विशालकाय हाथी पर हमला कर दिया। हाथी को नीचे गिराने के लिए एक शेरनी उसकी पीठ पर चढ़ने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन, हाथी तो हाथी ठहरा। वो भी हार मानने के लिए तैयार नहीं था। लड़ते-लड़ते सभी एक नदी के किनारे तक पहुंच गए। लेकिन, हाथी ने अपने ऊपर हमला नहीं करने दिया और पूरा माहौल बदलते हुए शेरनियों के झुंड को वहां भगा दिया। देखें वीडियो...  

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो (Trending Video) में आपने देखा किस तरह हाथी ने शेरनियों के झुंड का सामना किया और खुद को सुरक्षित करते हुए वहां से निकल गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक करीब तीन लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, 15 सौ से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं। वहीं, कुछ को नजारा देखकर मजा भी आ रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!