Viral Pic: सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये मजेदार तस्वीर, लोग बोले- 'नींबू की गजब बेइज्जती है यार'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 04:04 PM IST

Lemon Price Hike Viral Photo: नींबू को लेकर सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार मीम्स बन रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वरी सामने आई है, जिसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

Viral Pic: सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये मजेदार तस्वीर, लोग बोले-  'नींबू की गजब बेइज्जती है यार'
Photo Credit: Twitter

Lemon Price Hike Viral Photo: देश में नींबू के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आलम ये है कि कई जगहों पर नींबू 400 से ज्यादा रुपए किलो बिक रहे हैं। वहीं, बाजारों में 10 से 20 रुपए का एक नींबू मिल रहा है। नींबू की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों का जायका बिगड़ गया है और लोग काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर भी माहौल गर्म है और लोग एक से एक मजेदार मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि नींबू लोगों को निचोड़ रहा है, तो कुछ कहना है कि नींबू ने बजट को ही खट्टा कर दिया। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोग ठहाके भी लगा रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

अब तक आपने नींबू पर कई मीम्स देखे होंगे। लेकिन, इस वायरल तस्वीर में नींबू की जगह मिर्च के साथ लहसुन को लटकाया गया है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग हैरान हैं, जबकि कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं। ट्विटर पर इस फोटो को शेयर करते हुए IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा ने लिखा, '  बढती मंहगाई को देखते हुए नींबू की अनुपस्थिति में लहसुन को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया। लहसुन ने आज कार्यभार ग्रहण किया'। तो पहले इस पोस्ट को देखें...

नींबू के साथ लहसुन क्या बात है...

तस्वीर देखने के बाद आपको भी जरूर हंसी आ रही होगी और सोच रहे होंगे कि नींबू की तो ये गजब बेइज्जती है। वायरल तस्वीर पर मजे लेते हुए एक यूजर ने लिखा, ' सर लहसुन नहीं भगा पाएगा बुरी नजर को। इससे अच्छा तो संतरा या मुसम्मी रहता, नींबू के चचेरे भाई हैं, ज्यादा नहीं तो थोड़ा तो असर करते ही'। एक ने लिखा, ' अगर नींबू भी मिल जाता तो तीनों का अचार बढ़िया बनता'। तो आइए, देखते हैं लोग किस तरह से इस तस्वीर पर चटकारे ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!