OMG: प्राइवेट पार्ट में फंसा था 2 किलो का डंबल, 2 दो दिन बाद हुई ऐसी हालत देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 02:48 PM IST

Ajab Gajab News: एक शख्स ने ऐसी हरकत की, जिसके कारण दो किलो का डंबल उसके प्राइवेट पार्ट में फंस गया। जब सच्चाई सामने आई तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।

OMG: प्राइवेट पार्ट में फंसा था 2 किलो का डंबल, 2 दो दिन बाद हुई ऐसी हालत देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग

Ajab Gajab News: इस दुनिया में अक्सर अजीबोगरीब (Weird News) घटनाएं घटती रहती हैं। कई बार तो ऐसी घटनाएं भी घटती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है और सच्चाई जानकर लोग दंग रह जाते हैं। ब्राजील (Brazil) से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, यहां एक शख्स के प्राइवेट पार्ट में डंबल फंस गया था, वो भी दो किलो का। शख्स की हालत देखकर एक पल के लिए डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

'डेली मेल' के मुताबिक, 54 साल का एक शख्स दर्द की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। दर्द के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। पहले तो डॉक्टर्स को भी समझ में नहीं आया कि मामला क्या है? लेकिन, जब उसका एक्सरे करवाया गया तो सब चौंक गए। क्योंकि, शख्स के रेक्टम में एक डंबल फंसा हुआ था। जो 20 सेंटीमीटर लंबा था। वहीं, उस डंबल का वजन दो किलोग्राम बताया जा रहा है। ये बता सुनकर भले ही आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पहले शख्स ने खुद उस डंबल को निकालने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। 

बड़ी मुसीबत में फंस सकता था शख्स

इधर, दर्द बढ़ता ही चला गया जिसके बाद वो हॉस्पिटल पहुंचा। डॉक्टर्स की एक टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उस डंबल को बाहर निकाला। कहा जा रहा है कि सेक्शुअल प्लेजर के चक्कर में शख्स के साथ ये घटना घटी। करीब तीन दिन तक शख्स को हॉस्पिटल में रहना पड़ा, उसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई। लेकिन, इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। क्योंकि, अगर थोड़ी देर हो जाती थो शख्स बड़ी मुसीबत में पड़ सकता था। आलम ये है कि यह अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बन चुका है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!