होली खेलते समय नोटों पर लग गया है रंग तो न हो परेशान, इस तरीके से आसानी से हटाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2021, 08:44 PM IST

Remove holi color on note: होली खेलते समय अगर आपके नोटों पर रंग लग गया है तो उसे बेहद आसान तरीके से हटाया जा सकता है।

होली खेलते समय नोटों पर लग गया है रंग तो न हो परेशान, इस तरीके से आसानी से हटाएं
Photo Credit: YouTube

देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से कई लोग उस तरह से होली नहीं मना रहे हैं, जैसे वो अक्सर मनाते हैं। यानी रंगों की होली इस बार फीकी रह सकती है। लेकिन इसके बावजूद कई लोगों ऐसे भी होंगे जो होली खेलेंगे। होली खेलते समय आपको सिर्फ चेहरे और शरीर पर ही नहीं बल्कि कई जगह भी रंग लगता है। होली का रंग आपके कपड़ों पर भी लगता है। अगर आपके पास कुछ सामान है तो उस पर भी लगता है। 

होली का रंग आपकी जेब में रखे नोटों पर भी लगता है। कई बार रंग लगे नोटों को बाजार में चलाने में काफी दिक्कत होती है। कई दुकानदार उन्हें लेने से मना कर देते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि नोटों पर लगे होली के रंगों को कैसे हटाएं। 

आप थिनर के माध्यम से नोटों पर लगे रंगों को हटा सकते हैं। ये बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा। एक कटोरी में थिनर ले लें और इसके बाद नोट में जहां कलर लगा हो वो हिस्सा थिनर में डाल दें। थोड़ी देर बाद रंग निकलने लगेगा। आप नोट पर थिनर छिड़क कर भी कलर हटा सकते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!