जब सुप्रिया सुले की फिसली जुबान, कहा-केंद्रीय मंत्री अब नहीं रहे, किरन रिजिजू का जवाब- अभी मैं जिंदा हूं-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 10:35 PM IST

Kiren Rijiju said I am Alive: लोकसभा में एक अजीब वाकया सामने आया जब सुप्रिया सुले की जुबान फिसल गई, जिसपर कानून मंत्री किरन रिजिजू को कहना पड़ा- अभी मैं जिंदा हूं।

जब सुप्रिया सुले की फिसली जुबान, कहा-केंद्रीय मंत्री अब नहीं रहे, किरन रिजिजू का जवाब- अभी मैं जिंदा हूं-VIDEO

 नई दिल्ली: लोकसभा से अक्सर सांसदों की बहसबाजी की तस्वीरें सामने आती रहती हैं, अब यहां से एक ऐसा मामला सामने आया जिसपर कानून मंत्री किरन रिजिजू को ट्वीट कर कहना पड़ा-- अभी मैं जिंदा हूं, हुआ दरअसल ये कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता सुप्रिया सुले की जुबान फिसल गई थी,जिसकी खासी चर्चा हो रही है।

सुप्रिया सुले ने लोकसभा में खेल मंत्री के तौर पर किरण रिजीजू की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा था कि युवाओं को प्रोत्साहित करने में उनका योगदान है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'अब वह नहीं रहे' (He is No More)

इसपर वहां मौजूद सांसदों ने सुप्रिया सुले को तुरंत ही टोका, सुप्रिया ने तुरंत ही इसे माना और कहा-उनकी जुबान फिसल गई थी और उन्होंने खेल मंत्री के नहीं रहने की जगह गलती से कह दिया था कि केंद्रीय मंत्री अब नहीं रहे।

वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता सुप्रिया सुले से कहा कि वह 'जिंदा हैं।' 

इसके बाद कानून मंत्री किरन रिजिजू ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, 'मैं अभी जिंदा हूं और अपना कर्तव्य निभा रहा हूं सुप्रिया सुले जी। सुखद शब्दों के लिए धन्यवाद क्योंकि खेल की भावना राजनीति और विचारधारा से परे एक टीम इंडिया बनाने के लिए है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!