Kangaroo Attack Video: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार जानवरों के ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक शख्स सड़क पर घूम रहा था, तभी पीछे से कंगारू ने उस पर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वहीं, यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
यह वायरल वीडियो ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं हर तरफ पेड़-पौधे लगे हैं। एक शख्स आराम से टहल रहा था। तभी शख्स के पीछे-पीछे एक कंगारू वहां पहुंच जाता है। जब तक शख्स कुछ समझ पाता तब तक कंगारू उसके ऊपर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाने लगता है। शख्स इधर-उधर भागने की भी कोशिश करता है, लेकिन कंगारू उसके पीछे पड़ जाता है और मजे लेते हुए उस पर मुक्के बरसाता है। यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो जाता है। देखें वीडियो...
कंगारू और शख्स के बीच हाथापाई
दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो जाती है। बाद में शख्स कंगारू के ऊपर जा बैठता है, ताकि उस पर वो दोबारा हमला ना करे। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मजेदार वीडियो को यूट्यूब पर 'This is Australia' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को 34 हजार से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो को डरावना बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में ये आम बात है।

