Happy Independence Day 2022: आजादी के 41 साल पहले ही फहरा दिया गया था हमारा राष्ट्रीय ध्वज, पहली बार यहां फहराया था तिरंगा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 10:36 PM IST

Happy Independence Day 2022: हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। हम आपके लिए आजादी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं। आजादी से जुड़े ये सवाल इतने इंपॉर्टेंट हैं कि इनके जवाब हर भारतीय को जानना जरूरी हैं।

Happy Independence Day 2022: आजादी के 41 साल पहले ही फहरा दिया गया था हमारा राष्ट्रीय ध्वज, पहली बार यहां फहराया था तिरंगा?
Photo Credit: Instagram

Happy Independence Day 2022: भारत इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके उपलक्ष्य में देशवासियों से 'हर घर तिरंगा अभियान' में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। सरकार ने देश के लोगों से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक झंडा फहराने को कहा है। ऐसे में हम आपके लिए आजादी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं। आजादी से जुड़े ये सवाल इतने इंपॉर्टेंट हैं कि इनके जवाब हर भारतीय को जानना जरूरी हैं।

आजादी के 75 साल

हम सब जानते हैं कि हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सबसे पहले कब फहराया गया था। आपको जानकर थोड़ा आश्चर्य होगा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आजादी से 41 साल पहले ही फहरा दिया गया था। आज हम आपको इससे जुड़ी पूरी बात बताएंगे। इसके अलावा कुछ ऐसे सवालों के जवाब भी बताएंगे, जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं, लेकिन उनके जवाब कम ही लोगों को पता होते हैं।

प्रश्न- भारत का राष्ट्रीय ध्वज पहली बार कब और कहां फहराया गया था?
उत्तर- 7 अगस्त 1906 को कोलकाता के पारसी बागान चौक (ग्रीन पार्क) में बंगाल के विभाजन के विरोध में एक रैली का आयोजन हुआ था। यहीं पर सबसे पहली बार तिरंगा झंडा फहराया गया था। इस झंडे में तीन क्षैतिज पटि्टयां थीं, जिसमें लाल, पीला और हरा रंग थे। सबसे ऊपर हरे रंग की पट्‌टी लगी थी, जिस पर कमल के फूल बने थे। वहीं, बीच में पीली पट्‌टी थी, जिस पर 'वंदे मातरम' लिखा हुआ था। जबकि सबसे नीचे लाल रंग की पट्‌टी थी। जिस पर चांद और सूरज बने थे।

प्रश्न- भारत के तिरंगे झंडे में चरखे की जगह अशोक चक्र कब अस्तित्व में आया?
उत्तर- साल 1947 में

प्रश्न- वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किसने तैयार किया था?
उत्तर- पिंगली वेंकय्या ने

प्रश्न- भारत के राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई तथा चौड़ाई का अनुपात कितना है?
उत्तर- भारत के राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।

प्रश्न- देश में किस कानून के तहत तिरंगे को फहराने के नियम निर्धारित किए गए हैं?
उत्तर- भारतीय ध्वज संहिता

प्रश्न- देश के उच्चतम न्यायालय ने किस अनुच्छेद के तहत ध्वज फहराने के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में घोषित किया था?
उत्तर- अनुच्छेद 19 (i)

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!