Happy Chocolate Day 2022: सात फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। आज चॉकलेट डे मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों, दोस्तों, पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अच्छी शुरुआत के लिए कुछ मीठा जरूरी है। हालांकि, वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। उसके बाद हग डे आता है और फिर चॉकलेट मनाया जाता है। इस दिन के लिए काफी अलग-अलग और खूबसूरत पैकिंग में चॉकलेट्स आती हैं। वैसे तो दुनिया में कई तरह की चॉकलेट्स आती हैं, लेकिन आज हम आपको उन पांच महंगी चॉकलेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में है।

1. ले चॉकलेट बॉक्स (Le Chocolat Box)
ले चॉकलेट बॉक्स को दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट माना जाता है। यह चॉकलेट अच्छी तरह से डिजाइन किए गए बॉक्स में आता है। उसके साथ डायमंड के हार, कंगन और रिंग आते हैं, जो कि पन्ना और नीलम से बने हुए हैं। यह चॉकलेट शानदार स्वाद और डिजाइन के लिए काफी फेमस है। इसकी कीमत 1.5 मिलियन डॉलर यानी 11करोड़ 21 लाख से ज्यादा है।

2. फ्रोजन हाउते चॉकलेट (Frrrozen Haute Chocolate)
फ्रोजन हाउते चॉकलेट की गिनती भी दुनिया के सबसे महंगी चॉकलेट्स में होती है। इस चॉकेलट ने गिनीज रिकॉर्ड भी बनाया है। 28 कोको मिश्रण से तैयार यह चॉकलेट 23 कैरेट खाने वाले सोने से बनी है, जिसे सफेद हीरे के साथ सोने के बाउल में परोसा जाता है। इसकी कीमत 25 हजार डॉलर यानी 18 लाख से ज्यादा है।

3. गोल्डन स्पेकल्ड चॉकलेट एग (Golden Speckled Chocolate Eggs)
गोल्डन स्पेक्लड चॉकलेट एग का वजन 100 पाउंड से ज्यादा है। यह चॉकलेट तीन फीट लंबी और दो इंच चौड़ी होती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, इस चॉकलेट को मोस्ट एक्सपेंसिव नॉन ज्वेलड चॉकलेट एग कहा है। हैरानी की बात ये है कि आप इस चॉकलेट को खरीद नहीं सकते। इसकी कीमत 11 हजार 107 डॉलर यानी 8 लाख रुपए से ज्यादा है।

4. कैडबरी विस्पा गोल्ड चॉकलेट बार (Cadbury Wispa Gold Chocolate Bar)
कैडबरी विस्पा गोल्ड चॉकलेट बार का भी नाम कीमती चॉकलेट में शामिल है। इस चॉकलेट को प्रीमियम मेडागास्कन कोको बीन्स से बनाया गया है। इतना ही नहीं इस चॉकलेट को सोने की पत्ती में भी लपेटा गया है, जिससे लोग इसे खा सके। इसकी कीमत 1600 डॉलर यानी एक लाख 19 हजार रुपए के आस-पास है।
5. आर्ट सीरीज गुआयासामिन (Art Series Guayasamin by To’ak)
यह चॉकलेट 77 प्रतिशत कोको बीन्स और इक्वाडोरियन डार्क चॉकलेट मिलकर तैयार हुई है। 50 ग्राम इस चॉकलेट की कीमत 450 डॉलर यानी 33 हजार रुपए है। ऑर्डर करने के छह हफ्ते बाद यह चॉकलेट डिलीवर होती है।


