Happy Bohag Bihu Wishes in Hindi:दोस्तों-रिश्तेदारों को दें बोहाग बिहू की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2021, 06:11 AM IST

Happy Rongali Bihu 2021 Wishes: असम में बोहाग बिहू एक ऐसा त्यौहार है जो फसल की कटाई से संबंधित है। इस मौके पर आप अपने अपनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं

Happy Bohag Bihu Wishes in Hindi:दोस्तों-रिश्तेदारों को दें बोहाग बिहू की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: 14 अप्रैल को असम में बोहाग बिहू का त्यौहार मानाया जाता है। दरअसल यह पर्व फसल की कटाई संबंधित है। असम के लोग बिहू को काफी धूमधाम के साथ मनाते हैं। बिहू के त्योहार पर असम के लोग भगवान को फसलों की अच्छी पैदावार के लिए धन्यवाद अदा करते हैं।

दरअसल यह समय नई फसलों के कटाई का भी होता है जिसे वहां के लोग त्यौहार के रुप में इसे मनाते हैं। आप बोहाग बिहू के मौके पर अपनों या फिर रिश्तेदारों को इस प्रकार बधाई दे सकते हैं। असमी नए साल के आगमन पर गाय-भैंस की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन लोग पारंपरिक धोती, गमोसा पहनकर टोली बनाकर नृत्य करते हैं।

1. मान मिले सम्मान मिले,
सुख-समृद्धि का वरदान मिले.
हैप्पी बोहाग बिहू 2021

2. नव दीप जले, नव फूल खिले,
जीवन को नित नई बहार मिले,
बिहू के पावन त्योहार पर,
आपको अपनों का प्यार मिले.
हैप्पी बोहाग बिहू 2021



3.आपका हर गम दूर हो,
जीवन हो खुशियों से भरपूर हो
हैप्पी बोहाग बिहू 2021

4.नई उमंग है, नई राह है,
नई तरंग है, नई चाह है,
नई खुशी है, नई फसल है। 
हैप्पी बोहाग बिहू 2021
 
5. छोटों को करो प्यार,
बड़ों को दो सम्मान,
यह संकल्प लेकर,
मनाओ बिहू का त्योहार
हैप्पी बोहाग बिहू 2021








6.सुनहरी धूप बरसात के बाद,
थोड़ी सी खुशी हर बात के बाद
उसी तरह हो मुबारक आपको ये नई सुबह कल रात के बाद
नए दौर, नए युग की शुरुआत,
सत्‍यता, कर्तव्‍यता हो सदा साथ,
बिहू का यह सुंदर पर्व,
सदैव याद दिलाता है मानवता का पाठ
Happy Bohag Bihu 2021






7. नया सवेरा नई किरण के साथ
नया दिन प्‍यारी सी मुस्‍कान के साथ
आपको मुबारक हो त्‍योहार
ढेर सारी दुआओं के साथ
रोंगली बिहू की शुभकामनाएं (Happy Rongali Bihu 2021)



8.लक्ष्‍मी का हाथ हो सरस्‍वती का साथ हो
गणेश का निवास हो और मां का आशीर्वाद हो
हैप्पी बोहाग बिहू 2021

9.आपका हर गम दूर हो
खुशियों से भरपूर हो
बीहू की शुभकामनाएं (Happy Rongali Bihu 2021)

10.नई उमंग है नई राह है
नई तरंग है नई चाह
नई खुशियों संग नई फसल
बीहू की खूब बधाई 2021


End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!