...जब सैर पर निकले 'जंगल के राजा', हर कोई रह गया हैरान [Video]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2021, 09:43 AM IST

गुजरात के अमरेली में शेरों का एक झुंड अमरेली में पीपावाव पोर्ट पर देखा गया। वीडिया में शेरों को तफरीह से चलते देखा जा सकता है। शेरों को देख पोर्ट कर्मचारी भी हैरान रह गए।

...जब सैर पर निकले 'जंगल के राजा', हर कोई रह गया हैरान [Video]

अमरेली : गुजरात के अमेरली में शेरों का एक झुंड हाइवे पर आ गया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। शेर, शेरनी और शेर के बच्‍चे यहां देखे गए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शेर किस तरह मस्‍ती से चल रहे हैं।

शेरों का यह झुंड अमरेली के पीपावाव पोर्ट जेटी रोड पर देखा गया। समझा जाता है कि वे शिकार की तलाश में निकले थे और रास्‍ता भटकर यहां पहुंच गए। शिकार की तलाश में शेर, शेरनी और शावक पीपावाव पोर्ट पर पहुंच गए।

पोर्ट पर 'जंगल के राजा' को देख वहां मौजूद कर्मचारी भी हैरान रह गए। पोर्ट पर पहुंचने से पहले शेर, शेरनी व शावक को समुद्र के पास देखा गया था। वीडियो में शेरों के इस झुंड के तफरीह को देखा जा सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!