रसगुल्ला नहीं खाने पर दूल्हे ने मारा थप्पड़ तो दीवार फांदकर भागने लगी दुल्हन! देखें फिर क्या हुआ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 11:17 AM IST

Dulha Slaps Dulhan Video: शादी के सीजन में हर रोज कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। कई वीडियो देखने में बहुत मजेदार होते हैं, तो कुछ वीडियो चौंकाने वाले भी होते हैं। कई बार देखा गया है कि शादियों में दूल्हा-दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रसगुल्ला नहीं खाने पर दूल्हे ने मारा थप्पड़ तो दीवार फांदकर भागने लगी दुल्हन! देखें फिर क्या हुआ
Photo Credit: YouTube

Dulha Slaps Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी के सीजन में हर रोज कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। कई वीडियो देखने में बहुत मजेदार होते हैं, तो कुछ वीडियो चौंकाने वाले भी होते हैं। कई बार देखा गया है कि शादियों में दूल्हा-दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला की रस्म को पूरा करने के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। उनके साथ ही दोनों तरफ के कई सारे लोग भी खड़े होते हैं। इस दौरान रसगुल्ला खिलाने को लेकर दूल्हा दुल्हन से गुस्सा हो जाता है और स्टेज पर ही उसे कई थप्पड़ जड़ देता है। जयमाला के स्टेज पर दूल्हे से थप्पड़ खाने के बाद दुल्हन इतनी नाराज हो जाती है कि वह दीवार फांदकर भागने की कोशिश करती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा जा रहा है।

स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ मारता है दूल्हा

वीडियो की शुरूआत में आप देख सकते हैं कि जयमाला के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन मौजूद होते हैं। इस दौरान जयमाला की रस्म पूरी की जानी है। जब दुल्हन के घरवाल दूल्हे को मिठाई खिलाने के लिए कहते हैं, साथ ही दुल्हन से तिलक लगाने के लिए भी कहा जाता है तो दुल्हन बिना मन के ये काम करती है। इसके बाद जब दूल्हा अपने हाथ से दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने लगता है तो दुल्हन मना कर देती है। आप देख सकते हैं कि रसगुल्ला खिलाने के दौरान दुल्हन स्टेज पर ही दूल्हे को धक्का दे देती है। इस बात से दूल्हा गुस्से में आ जाता है और स्टेज पर ही दुल्हन को जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। देखें वीडियो- 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!