पहले मंडप में सबके सामने उठाया दुल्हन का घूंघट, फिर दूल्हे ने कर दी चौंकाने वाली हरकत! देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 04:44 PM IST

Groom Kissed Bride Publicly: शादियों के वह वीडियो सबसे ज्यादा पसंद होते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा सरेआम दुल्हन के साथ ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर रिश्तेदारों के साथ-साथ शादी में आए सारे लोग हैरान रह जाते हैं। 

पहले मंडप में सबके सामने उठाया दुल्हन का घूंघट, फिर दूल्हे ने कर दी चौंकाने वाली हरकत! देखें Video
Photo Credit: Instagram

Groom Kissed Bride Publicly: सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें कई सारे वीडियो बेहद क्यूट और इमोशनल होते हैं। शादियों के वह वीडियो सबसे ज्यादा पसंद होते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा सरेआम दुल्हन के साथ ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर रिश्तेदारों के साथ-साथ शादी में आए सारे लोग हैरान रह जाते हैं। 

इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो में आप दिखाई गई जोड़ी को जमकर पसंद करेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन दोनों बैठे हैं। इस दौरान शादी कराने के लिए मौलवी भी मौजूद होते हैं। शादी हो चुकी है, इसके बाद दूल्हा और दुल्हन मंडप में ही बैठे हैं। तभी दूल्हे को न जाने क्या सूझता है कि दूल्हा उठकर दुल्हन के पास जाता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने घूंघट ओढ़ रखा है। इसके बाद दूल्हा दुल्हन के नजदीक पहुंचकर उसका घूंघट उठा देता है।

दुल्हन को देखकर भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाता दूल्हा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को सामने देखकर अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। इसके बाद उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। आप दूल्हे की हाथ में दुल्हन को पहनाई जाने वाली अंगूठी भी देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन का घूंघट उठाकर उसके माथे पर किस कर लेता है। आप भी देखें इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया गया यह खूबसूरत वीडियो-

वीडियो दिल को छू लेने वाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपनी जीवन साथी को सामने देखकर दूल्हा भावुक हो जाता है। सबसे पहले वह इमोशनल होकर अपनी दुल्हन को कुछ पल के लिए देखता है। इसके बाद अपने दोनों हाथों से दुल्हन का माथा पकड़कर बड़े ही प्यार से उस पर Kiss कर लेता है। यह मोमेंट दिल को छू लेने वाला है। 9 सेकंड का यह वीडियो लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। वीडियो को dulhaniyaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!