सुहागरात के दिन पता चली पति की ऐसी सच्चाई, कि नई नवेली दुल्हन के उड़ गए होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2021, 12:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पति के बीमारी को छिपाकर शादी कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है।

सुहागरात के दिन पता चली पति की ऐसी सच्चाई, कि नई नवेली दुल्हन के उड़ गए होश

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शादी का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां दुल्हन ने सुहागरात के दिन ही दूल्हे पति की सच्चाई सामने आने के बाद उस पर कई गंभीर आरोप लगा दिए। यहां एक परिवार ने अपने बेटे की गंभीर बीमारी को छिपाकर उसकी शादी कर दी और शादी की पहली रात को ही इसका खुलासा हो गया जिसके बाद नई नवेली दुल्हन घबरा गई।

ससुराल पक्ष ने दी धमकी

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला यानि दुल्हन ने आरोप लगाया है कि जब उसे सच्चाई का पता चला तो उसने दूल्हे के घरवालों के सामने यह बात रखी लेकिन मदद करने की बजाय उन्होंने उल्टा दुल्हन को ही मुंह बंद रखने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उसे धमकी दी गई कि यदि उसने यह बात किसी और को बताई तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद मायके पहुंची महिला ने अपने मां-बाप को सारे वाकये से अवगत कराया जिसके बाद पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ जालसाजी, दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है।

पति को है ये बीमारी
 अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि कि 13 फरवरी, 2020 को उसकी शादी गोरखनाथ इलाके के नकहा में रहने वाले युवक से हुई। शादी की रात उसे पता चला कि उसके पति के यौन संबंधी बीमारी है। इससे उसका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं बीत रहा था। शिकायत के मुताबिक इस बात को अपने मायके वालों को बताने की बात कही तो उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी और कहा कि पति जल्द ही ठीक हो जाएगा। लेकिन पिछले 10 महीने में कोई सुधार नहीं है।

इसलिए दर्ज कराया केस

खबर के मुताबिक इसके बाद महिला ने पति की बीमारी को लेकर डॉक्टर से संपर्क किया तो उसने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि पति ठीक हो जाए। जिसके बाद महिला अपने मायके आ गई और पति तथा ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला का कहना है कि मैंने इसलिए केस दर्ज कराया है ताकि किसी और की जिदंगी बर्बाद ना हो जाए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!