Happy New Year's Eve: गूगल ने खास अंदाज में एनिमेटेड डूडल बनाकर साल 2021 को कहा अलविदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 11:39 AM IST

Happy New Year's Eve Wishes: गूगल हर मौके को खास बनाने के लिए डूडल बनाता है। पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल का जश्न मनाने के लिए गूगल भी तैयार है। गूगल ने नये साल के सेलिब्रेशन को मार्क करने के लिए फेस्टिव डूडल जारी किया।

Happy New Year's Eve: गूगल ने खास अंदाज में एनिमेटेड डूडल बनाकर साल 2021 को कहा अलविदा

Google Doodle:साल 2021 खत्म होने में अब बस कुछ ही समय बचे हैं। नए साल 2022 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही न्यू ईयर को लेकर सेलिब्रेशन भी शुरू हो चुका है। वहीं, लोग पुराने साल को अपने-अपने तरीके से विदाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में गूगल ने भी साल 2021 को अनोखे अंदाज में विदाई दी है। गूगल ने मजेदार अंदाज में एनिमेटेड डूडल बनाकर साल के आखिरी दिन को सेलिब्रेट किया है।  

गूगल हर मौके को खास बनाने के लिए डूडल बनाता है। पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल का जश्न मनाने के लिए गूगल भी तैयार है। गूगल ने नये साल के सेलिब्रेशन को मार्क करने के लिए फेस्टिव डूडल जारी किया। गूगल ने डूडल को एक पॉपिंग मोमबत्ती की तरह डिजाइन किया गया है, जो क्लिक करने पर स्पार्कल ब्लास्ट करने के लिए तैयार है। गूगल का ये डूडल काफी आकर्षक और प्यारा लग रहा है। लोगों को भी यह डूडल काफी पसंद आ रहा है।

मजेदार है गूगल का डूडल

वहीं, गूगल ने नए  डिजाइन पर लिखा कि यह 2021 के लिए एक रैप है, नया साल आप सबको मुबारक हो। यहां आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल गूगल ने डूडल का डिजाइन सिंपल रखा है। यहां आपको बता दें कि गूगल खास मौकों पर डूडल बनाते रहता है। कभी किसी की जयंती या बर्थडे को भी गूगल अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता है। इसके अलावा कई और मौकों को भी गूगल अलग अंदाज में डूडल बनाकर जश्न मनाता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!