बप्पा की विदाई पर फूट-फूटकर रोने लगी मासूम, वीडियो में मासूमियत देख छलक जाएंगे आंखों से आंसू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 07:02 PM IST

Little Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गणपति विसर्जन पर फूट-फूटकर रो रही है। बच्ची ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया।

बप्पा की विदाई पर फूट-फूटकर रोने लगी मासूम, वीडियो में मासूमियत देख छलक जाएंगे आंखों से आंसू
Photo Credit: Twitter

Little Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिल भर आया। क्योंकि, जिस मासूमियत के साथ बच्ची गणपति की मूर्ति से लिपटकर फूट-फूटकर रो रही है उसे देखकर किसी का भी दिल भर आएगा और आंखों से आंसू से छलक पड़ेंगे। आलम ये है कि इस बच्ची ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया है और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं लोग बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। 

कहा जाता है बच्चे भगवान का रूप होते हैं। क्योंकि, इनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता। कई बार तो बच्चों की शरारत पर भी प्यार आता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक बच्ची का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। अनंत चतुर्दशी के साथ ही गणेश पूजा का समापन हो जाता है। लिहाजा, इस दिन गणेशी जी की प्रतिमा का लोग विसर्जन कर देते हैं। इस वीडियो (Trending Video) में भी गणेश विजर्सन होने जा रहा है। लेकिन, एक बच्ची को इस बात का काफी दुख हो रहा है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह बच्ची गणपति की प्रतिमा से लिपटी हुई और ना ले जाने की जिद कर रही है। इतना ही नहीं बच्ची इस दौरान फूट-फूटकर रो रही है। देखें वीडियो...

बच्ची ने मासूमियत से जीता लोगों का दिल

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। इतना ही नहीं बच्ची की मासूमियत देखकर आपकी आंखें भी जरूर नम हो गई होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और इसकी मासूमियत पर अपना दिल हार रहे हैं। लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!