इंडियन लड़का समझ कर रूसी लड़की कर बैठी प्यार, फिर सामने आया ऐसा सच बदल गई पूरी जिंदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 05:03 PM IST

Ajab Gajab Love Story: रूस की लड़की एक लड़के की गायकी पर फिदा हो गई। लड़की को लगा कि लड़का हिन्दुस्तानी है लेकिन बाद में पता चला कि वो तो पाकिस्तानी है।

इंडियन लड़का समझ कर रूसी लड़की कर बैठी प्यार, फिर सामने आया ऐसा सच बदल गई पूरी जिंदगी
Photo Credit: YouTube

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलती है जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए तो कईयों की जिंदगी तक बदल गई। जबकि, कईयों के साथ धोखा भी हुआ है। आज हम आपको एक ऐसे ही मामले से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं, जिस पर एक पल के लिए आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। एक रूसी लड़की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एक लड़के के प्यार में पड़ गई। लड़की को लगा कि लड़का हिन्दुस्तानी है। लेकिन, लड़के की सच्चाई कुछ और ही निकली। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?  

रूसी लड़की इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, उन्हें एक लड़का मिला जो बॉलीवुड गाना गाता था। लड़की को बॉलीवुड के गाने काफी पसंद हैं। लड़की लड़के की गायकी पर फिदा हो गई। लड़की को लगा कि लड़का इंडियन है। उसने लड़के जिसका नाम फैसल है को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और वीडियो कॉल भी हुई। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हुए। लेकिन, अचानक बड़ा खुलासा हुआ जिसके बारे में जानकर लड़की तो पहले दंग रह गई। जिस फैसल को इंडियन समझ रही थी वो पाकिस्तानी निकला। फैसल ने लड़की को बताया कि वो पाकिस्तान का रहने वाला है और उसके कई फेमस जगहों की तस्वीरें भी भेजी। 

शादी के लिए पाकिस्तान पहुंची रूसी लड़की

रूसी लड़की का कहना है कि फैसल की आवाज उन्हें काफी पसंद आ गई थी और उससे प्यार करने लगी थी। लिहाजा, वो उससे मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी भी कर ली। लड़की का कहना है कि फैसल उन्हें अभिनेता इमरान हाशमी की तरह लगते हैं। फिलहाल, दोनों की लव-स्टोरी सुर्खियों में है। इतना ही नहीं लोग तारीफ भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!