[Viral Video] ये क्या! डोनाल्ड ट्रम्प का हमशक्ल पाकिस्तान में बेच रहा है 'कुल्फी'!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2021, 05:57 PM IST

Donald Trump's Lookalike in Pakistan:किसी नामचीन हस्ती के जैसा दिखना या उसका हमशक्ल होना रातों-रात किसी इंसान को चर्चित कर देता है पाकिस्तान के एक शख्स की शक्ल डोनाल्ड ट्रंप से मिलती दिख रही है।

[Viral Video] ये क्या! डोनाल्ड ट्रम्प का हमशक्ल पाकिस्तान में बेच रहा है 'कुल्फी'!

नई दिल्ली: पाकिस्तान में कुल्फी बेचने वाला एक शख्स रातों-रात इंटरनेट पर खासी सुर्खियां बटोर रहा है वजह है उसकी शक्ल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी हद तक मिलना जिसके चलते उसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोर रहा है, ये शख्स पाकिस्तानी का रहने वाला है और वहां कुल्फी बेचता है।

इंटरनेट पर ये रातोंरात चर्चित हो गया है वजह है कि लोग इसे डोनाल्ड ट्रम्प का हमशक्ल बता रहे हैं, ये शख्स वहां पजामे-कुर्ते में ठेले पर कुल्फी बेचता है और इसका कुल्फी बेचने का स्टाइल औरों से भी जुदा है।

इस वीडियो को ट्विटर पर पाकिस्तानी गायक शहजाद रॉय ने शेयर किया है, उन्होंने कुल्फी बेचने वाले की आवाज की तारीफ की और कहा कि क्या कोई उनका कुल्फी बेचने वाले से राब्ता करा सकता है? 

सोशल मीडिया पर लोग कुल्फी बेचने वाले के इस वीडियो को खासा पसंद  कर रहे हैं कमेंट कर इसकी शक्ल ट्रंप जैसी होने पर हैरानी जता रहे हैं वहीं इसे लेकर मजेदार कमेंट भी किए जा रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!