OMG: पहले घड़ियाल को दुल्हन की तरह सजाया, फिर मैक्सिको के मेयर ने कर ली शादी, सरेआम Kiss भी किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 11:38 AM IST

Marriage with Alligator: घड़ियाल धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। वह बड़े से बड़े जानवरों को मौत की नींद सुला देता है। पानी के बाहर भी घड़ियाल काफी खतरनाक होते हैं। इंसानों को तो घड़ियाल जिंदा निगल सकता है।

OMG: पहले घड़ियाल को दुल्हन की तरह सजाया, फिर मैक्सिको के मेयर ने कर ली शादी, सरेआम Kiss भी किया
Photo Credit: Twitter

Marriage with Alligator: घड़ियाल धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। वह बड़े से बड़े जानवरों को मौत की नींद सुला देता है। पानी के बाहर भी घड़ियाल काफी खतरनाक होते हैं। इंसानों को तो घड़ियाल जिंदा निगल सकता है। इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। क्या आप सोच सकते हैं कि किसी शख्स ने घड़ियाल से शादी की है। शादी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। 

हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। इन दिनों मैक्सिको के मेयर की शादी दुनियाभर की सुर्खियां बन रही है। खास बात यह है कि मैक्सिको के मेयर की दुल्हन कोई लड़की नहीं बल्कि एक घड़ियाल थी। जबकि दूल्हा मैक्सिको (Mexico) के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर का मेयर था। जिसने भी इस शादी के बारे में जाना वह हैरान रह गया। पूरी दुनिया में इस शादी के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

घड़ियाल से शादी की पुरानी परंपरा

बता दें कि मैक्सिको में घड़ियाल से शादी की परंपरा बहुत पुरानी है। साल 1789 से यह परंपरा चल रही है। इसे निभाने के लिए रस्मों का खास ध्यान रखा जाता है। सबसे पहले घड़ियाल का नाम रखते हैं। इसके बाद शादी की डेट तय की जाती है। यही नहीं शादी वाले दिन रिश्तेदारों तथा दोस्तों को दावत दी जाती है। फिर सबके सामने शादी संपन्न की जाती है। देखें वीडियो- 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले घड़ियाल को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया था। उसे खूबसूरत सी ड्रेस पहनाई गई। इसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ मेयर के साथ उसकी शादी करवाई गई। आप देख सकते हैं कि इस शादी में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए हैं। शादी के बाद जो सबसे हैरान करने वाली चीज देखने को मिलती है, वह है उसे Kiss करना। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैक्सिको के मेयर सरेआम घड़ियाल को Kiss करते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!