Ganesh Chaturthi: गजराज ने खास अंदाज में किया गणेश जी का स्वागत, दिन बना देगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 10:07 AM IST

Ganesh Chaturthi 2022: देश में काफी धूम-धाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में एक हाथी ने माला पहनाकर अलग अंदाज में गणेश जी का स्वागत किया है।

Ganesh Chaturthi: गजराज ने खास अंदाज में किया गणेश जी का स्वागत, दिन बना देगा वीडियो
Photo Credit: Instagram

Elephant Welcome Lord Ganesh Viral Video: 31 अगस्त से देश में गणेश पूजा का आगाज हो चुका है। देश में इस गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। भक्त अपने-अपने अंदाज में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) को लेकर एक से एक मजेदार तस्वीरें और वीडियो (Viral Video) शेयर हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में गणेश जी का एक भक्त काफी अलग अंदाज में उनका स्वागत कर रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में 'गजराज' फूलों की माला पहनाकर गणेश जी का स्वागत कर रहा है। 

आज तक आपने जानवरों के कई अंदाज देखे होंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक हाथी का अंदाज ना केवल लोगों को भावुक कर रहा है बल्कि दिल भी जीत रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं काफी संख्या में लोग काफी धूमधाम से गणेश जी का स्वागत कर रहे हैं। इसी दौरान एक महावत हाथी के साथ गणेश जी की मूर्ति के पास पहुंचता है और गजराज अपनी सूंड से गणेश जी को माला पहनाता है। इस दौरान लोग भी काफी जोश में नजर आ रहे हैं और खुशियां मना रहे हैं। देखें वीडियो...

गजराज ने खास अंदाज में गणेज जी का किया स्वागत

जिस अंदाज में गजराज गणेश जी का स्वागत कर रहा है, उसने आपका भी दिल जीत लिया होगा। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'giedde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, नौ हजार से ज्यादा लोगों ने इस क्यूट वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, हाथी की तारीफ करते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी अद्भुत नजारा है। किसी का कहना है कि इंसान से लेकर जानवर तक बप्पा की भक्ति में डूबे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!