Dulha Dulhan Ka Video: स्टेज पर बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी लड़के ने जो किया देखते रह जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 05:48 PM IST

Dulha Dulhan ka Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

Dulha Dulhan Ka Video: स्टेज पर बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी लड़के ने जो किया देखते रह जाएंगे
Photo Credit: Instagram

Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको रोजाना एक से एक मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। जबकि, कुछ वीडियोज काफी चौंकाने वाले होते हैं। इनमें दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के भी काफी वीडियोज भी शामिल होते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। बल्कि, वीडियो (Funny Video) देखने के बाद जमकर ठहाके भी लगाएंगे। 

सोशल मीडिया पर आपको शादियों के काफी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो तो इतने चटकदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन आराम से बैठे हुए हैं। दूल्हे को देखकर साफ पता चलता है कि उसकी उम्र लड़की की उम्र से काफी ज्यादा है। लेकिन, मामला उम्र का नहीं है। एक लड़का आराम से पीछे से आता है और दुल्हन की मांग भर देता है। दुल्हन भी बड़े आराम से उससे मांग भरवा लेती है। देखकर ऐसा लगता है जैसे दोनों प्रेमी-प्रेमिका हों। इतना ही लोग बैठे ही रहते हैं कि लड़का दुल्हन को लेकर वहां से फरार हो जाता है। तो पहले ये मजेदार वीडियो देखें...

भाई ने तो मौज करा दी...

वीडियो देखकर तो पहले आपको जरूर झटका लगा होगा। लेकिन, जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे, क्योंकि नजारा ही कुछ ऐसा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो लाख लोग वीडियो को अब तक पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!