Dog Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो (Video) इतने क्यूट होते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में कुत्ते और बंदर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में दोनों की दोस्ती लोगों को बड़ी सीख भी दे रही है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
कहते हैं दुनिया में सबसे प्यारी चीज दोस्ती है। इंसानों के बीच आपने कई तरह की दोस्ती देखी होगी। हालांकि, जानवरों के बीच भी काफी गहरी दोस्ती होती है। लेकिन, इस वीडियो में कुत्ते और बंदर की दोस्ती देखकर आप दंग रह जाएंगे। जिस तरह दो इंसान आपस में मिला करते हैं, दोनों ठीक उसी तरह मिल रहे हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं सीढ़ियों के ऊपर एक बंदर आराम से बैठा है। जबकि, एक कुत्ता ठीक उसके नीचे खड़ा है। अचानक दोनों एक-दूसरे से हाथ मिलाने लगते हैं। काफी देर तक दोनों हाथ मिलाते हैं। दोनों का उत्साह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। देखें वीडियो...
बंदर-कुत्ते ने जीता लोगों का दिल
आलम ये है कि दोनों की गहरी दोस्ती लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दोनों को देखकर लगता है इन्होंने हाथ मिलाना इंसान से सीख लिया है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'harshi_05' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 56 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, दोनों की तारीफ करते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

