Trending Optical illusion: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें काफी शेयर हो रही हैं, जिन्हें देखकर अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। कई बार सच्चाई सामने होने के बाद नजर नहीं आती है। हालांकि, लोग इन चैलेंज को काफी पसंद करते हैं और जवाब देने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग सही-सही जवाब दे भी देते हैं, जबकि ज्यादातर लोग कन्फ्यूज ही रह जाते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में जेब्रा के बीच टाइगर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। आलम ये है कि टाइगर को ढूंढने में लोगों के पसीने छूट गए।
ऑप्टिकल इल्यूजन (Tricky Optical Illusion) वाली तस्वीरें काफी कन्फ्यूज करती हैं। बड़े-बड़े दिग्गज को तस्वीर की सच्चाई आसानी से समझ में नहीं आती है। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, एक साथ कितने जेब्रा नजर आ रहे हैं। हर तरफ आपको जेब्रा ही दिखाई दे रहा होगा। लेकिन, इन जेब्रा के बीच एक टाइगर भी छिपा है। क्या आपको बाघ दिखाई दे रहा है। अगर नहीं तो आपको 10 सेकेंड का समय दिया गया है, जिसमें आपको इन जेब्रा के बीच बाघ को ढूंढना है। अगर आपने बाघ को ढूंढ लिया तो समझ जाएं कि आप जीनियस हैं? तो फटाफट बाघ को ढूंढने की कोशिश कीजिए...

आसानी से नजर नहीं आएगा टाइगर
क्या आपको इन जेब्रा के बीच बाघ दिखा? हो सकता है कुछ लोगों को बाघ दिख गया हो, जबकि कुछ लोग अब तक पसीने बहा रहे होंगे। अगर नहीं तो आपको थोड़ा हिंट दे देते हैं। दाहिने तरफ जरा नजर को दौड़ाएं हो सकता है आपको बाघ दिख जाए। अगर अब भी बाघ नहीं दिखा है तो दूसरी तस्वीर को देखें फिर सच्चाई समझ में आ जाएगी। अगर आपको बाघ दिख गया है तो इस तस्वीर को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ शेयर करें और उन्हें भी बाघ ढूंढने का चैलेंज दें।

