Viral: देसी दादी का स्वैग देखकर दंग रह गए लोग, सोशल मीडिया पर छाया धांसू अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 11:20 AM IST

Viral Photo: सोशल मीडिया पर देसी दादी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो धांसू अंदाज में बाइक चला रही है। दादी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Viral: देसी दादी का स्वैग देखकर दंग रह गए लोग, सोशल मीडिया पर छाया धांसू अंदाज
Photo Credit: Twitter

Desi Dadi Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें हैरानी करने वाली होती हैं, तो कई बार दिल को सुकून देने वाली होती हैं। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर वायरल (Viral Photo) हो रही है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और देसी दादी की तारीफ भी कर रहे हैं। क्योंकि, जिस अंदाज में वो बाइक चला रही हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया है। 

बहुत पुरानी कहावत है उम्र तो एक नंबर है, जिंदगी जीना हो तो जिंदादिली के साथ जियो। कई लोग इस कथन को चरितार्थ भी करते हैं। जबकि, कुछ लोग चाहकर भी ऐसा नहीं कर पाते। लेकिन, इस वायरल तस्वीर में एक देसी दादी का अंदाज देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। क्योंकि, जिस उम्र में लोग ठीक से उठ-बैठ नहीं सकते, घूम-टहल नहीं सकते उस उम्र में दादी साड़ी पहनकर धांसू अंदाज में बाइक चला रही हैं। आलम ये है कि दादी का अंदाज पर लोग फिदा हो रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

दादी का धांसू अंदाज

इस मजेदार तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह दादी सुपर बाइक को दौड़ाते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर धमाल मचा रही है। ट्विटर पर इस तस्वीर को IPS ऑफिसर 'नवनीत सिकेरा'  ने शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'उम्र महज एक नंबर है'। इस तस्वीर को अब तक 13 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, 8 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, दादी की तारीफ करते हुए लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!