Optical Illusion: खूबसूरत नजारों के बीच छिपा है एक कुत्ता, आसानी से नहीं आएगा नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 10:17 AM IST

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें शेयर हो रही हैं, जिसमें लोगों को चैलेंज दिए जाते हैं। ज्यादातर लोग इस चैलेंज में फेल हो जाते हैं।

Optical Illusion: खूबसूरत नजारों के बीच छिपा है एक कुत्ता, आसानी से नहीं आएगा नजर

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई तरह की तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें दिल को सुकून देने वाली होती हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। ये तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन वाली होती हैं। इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं और चैलेंज को भी दिल से स्वीकार करते हैं। 

इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के जरिए लोगों को एक से एक मजेदार चैलेंज दिया जाता है। कुछ लोग सही-सही जवाब दे पाते हैं, जबकि ज्यादातर लोगों कन्फ्यूज हो जाते हैं और बार-बार देखने पर भी उन्हें सच्चाई समझ में नहीं आती। इस तस्वीर को देखने के बाद भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। पहली नजर में लोगों को इस तस्वीर में खूबसूरत नजारा दिख रहा है। वहीं, लोगों के कहा गया है कि तस्वीर में एक कुत्ता भी छिपा है जिसे ढूंढना है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को कुत्ता नजर ही नहीं आ रहा है। तो आप भी नजर दौड़ाएं और कुत्ते को ढूंढकर बताएं।   

Can You Find Dog In Optical Illusion Viral Photo

तस्वीर ने उड़ाई लोगों की नींद!

इतनी आसानी से आपको कुत्ता नजर नहीं आएगा। क्योंकि, पत्तों के बीच कुत्ता छिपा है। यूजर्स बार-बार इस तस्वीर को देख रहे हैं, लेकिन कुत्ता नजर नहीं आ रहा है। क्या आपको कुत्ता नजर आ रहा है। अगर नहीं तो आपको थोड़ा हिंट देते हैं। कुत्ते का रंग भी पत्तों के रंग जैसा ही है। अगर अब भी नजर नहीं आया तो तस्वीर को जूम करें और दाहिने ओर देखें आपको कुत्ता नजर आ जाएगा। अगर आपको कुत्ता दिख गया तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भी ये चैलेंज भेजें।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!