VIDEO: लोगों को नागिन डांस करते हुए बहुत बार देख लिया, अब कोबरा का 'रोमांटिक डांस' भी देख लीजिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 01:34 PM IST

King Cobra Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, अब 'किंग कोबरा' का डांस वीडियो धमाल मचा रहा है।

VIDEO: लोगों को नागिन डांस करते हुए बहुत बार देख लिया, अब कोबरा का 'रोमांटिक डांस' भी देख लीजिए
Photo Credit: Instagram

Cobra Dance Video: कई लोगों को डांस करना काफी अच्छा लगता है। सब लोग अपने-अपने अंदाज में डांस करते हैं। हालांकि, शादी, पार्टी या किसी कार्यक्रम में एक डांस जो जरूर होता है, वो है नागिन डांस (Nagin Dance Video)। कुछ लोगों पर नागिन डांस का ऐसा 'भूत' सवार होता है, जिसे देखकर 'दुनिया' हैरान रह जाती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर नागिन डांस के कई वीडियो (Video) आपको देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, आज जिस डांस का वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी अलग है। क्योंकि, इस वीडियो में कोबरा का 'रोमांटिक डांस' है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कोबरा 'डांस' का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।    

लोगों को आपने तो डांस करते हुए कई बार देखा होगा, लेकिन अब कोबरा को भी 'डांस' करते हुए देख लीजिए। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं दो किंग कोबरा आमने-सामने हैं। दोनों धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठ रहे हैं। इसके बाद दोनों थोड़ा नजदीक आते हैं और हिलने लगते हैं। कुछ ही पल बाद दोनों ऐसी हरकत करते हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे दोनों मजे से डांस कर रहे हों। कोबरा को डांस करता देख लोग दंग रह गए और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। तो आप भी इस वीडियो को देखें...

सोशल मीडिया पर छाया कोबरा डांस

ऐसा डांस शायद ही पहले आपने देखा हो। लोगों को यह डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'snake_unity' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है, जबकि कुछ लोगों को हैरानी भी हो रही है। तो आपको कोबरा डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!