शराब के लिए मंदिर में चोरी करने पहुंचा युवक, भगवान ने 'ऑन द स्पॉट' दे दी सजा, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 12:33 PM IST

Thief stuck in temple wall: एक चोर शराब खरीदने के लिए मंदिर में चोरी करने पहुंचा, लेकिन निकलते वक्त चोर छेद में फंस गया। उसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

 शराब के लिए मंदिर में चोरी करने पहुंचा युवक, भगवान ने 'ऑन द स्पॉट' दे दी सजा, देखें वीडियो
Photo Credit: Twitter

Chori Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है ऊपर वाला सब देखता है और लोगों को कर्म का फल का जरूर मिलता है। इसलिए, कोई भी काम सोच-समझकर करना चाहिए। आंध्र प्रदेश में एक युवक के साथ जो हुआ, वो इसका जीता-जागता उदाहरण है। क्योंकि, शराब के लिए पैसों का जुगाड़ करने के लिए युवक मंदिर में चोरी करने पहुंच गया। लेकिन, भगवान ने युवक को 'ऑन द स्पॉट' सजा दे दी। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो (Viral Video) आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कांचीली मंडल स्थित जदुपुदि गांव का बताया जा रहा है। 30 साल का एक युवक जिसका नाम आर पापा आरो बताया जा राह है चोरी करने के लिए एक मंदिर में पहुंच गया। युवक को शराब की ऐसी लत लगी है कि वो इसके लिए काफी समय से चोरी कर रहा है। इसी क्रम में वो एक मंदिर में चोरी करने गया। रिपोर्ट के अनुसार,  गांव के जमी येलम्मा मंदिर की दीवार में छेद कर आर पाप मंदिर के अंदर प्रवेश कर गया। युवक ने भगवान पर चढ़े चांदी के गहने चुराए और उसी छेद से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन जिस छेद से वो आसानी से अंदर घुसा, उसी छेद से निकलने के दौरान फंस गया। पूरी रात चोर उसी छेद में फंसा रहा। 

बुरे कर्म का बुरा फल...

सुबह जब मंदिर खोला गया, तो पुजारी ने छेद में फंसे चोर को देखा। पुजारी ने इस मामले को लेकर पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने कड़ी मशक्क्त करके चोर को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह चोर छेद में फंसा हुआ है और लोगों से बाहर निकालने के लिए कह रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब उसने शराब के लिए चोरी की हो, इससे पहले भी वो कई बार चोरी कर चुका है। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!