अचानक गोरिल्ला पर चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार, 'श्रीवल्ली' गाने पर किया धांसू डांस, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 05:25 PM IST

Gorilla Viral Video: चिड़ियाघर में एक गोरिल्ला ने मस्त होकर श्रीवल्ली गाने पर डांस किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

अचानक गोरिल्ला पर चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार,  'श्रीवल्ली' गाने पर किया धांसू डांस, वीडियो वायरल
Photo Credit: Instagram

Gorilla Dance Video: साउथ इंडियन फिल्म 'पुष्पा' का जलवा अब तक कायम है। सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग अब तक उस पर रिल्स और वीडियो (Video) बना रहे हैं। लेकिन, इस फिल्म का खुमार अब जानवरों पर भी चढ़ने लगा है। एक गोरिल्ले ने जिस तरह 'श्रीवल्ली' गाने पर डांस किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इतना ही नहीं लोग वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

वायरल वीडियो (Viral Video) को एक चिड़ियाघर में फिल्माया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक गोरिल्ला मजे से अपने बाड़े में आगे की तरफ बढ़ रहा है। चलते-चलते अचानक वह दोनों पैरों पर खड़ा हो जाता है। गोरिल्ला के आगे एक आर्टिफिशियल तालाब होता है, जहां वो आराम से दोनों पैरों पर खड़ा हो जाता है। फिर शुरू होता है 'श्रीवल्ली' गाने पर डांस। जिस अंदाज में गोरिल्ला स्टेप करता है उसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक बात तो तय है कि आप कहेंगे गोरिल्ला को देखकर जानवर समझा क्या...ये तो डांसर है...

गोरिल्ला पर 'श्रीवल्ली' डांस

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'dinesh_adhi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक लाखों देख चुके हैं। वहीं, 11 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' जानवरों पर पुष्पा का साइड इफेक्ट'। एक ने मजे लेते हुए लिखा, ' हाई फीवर...कोरोना से डेंजर हो गया'। किसी का कहना है कि ये तो ऑरिजनल पुष्पा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!