Viral: बोरी भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचा कपल, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 11:22 AM IST

Scooty Viral Video: एक कपल स्कूटी खरीदने के लिए बोरी भर सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा। कपल का अंदाज देखकर शोरूम के कर्मचारी तो पहले घबरा गए, लेकिन बाद में कपल को स्कूटी दे दिया गया।

Viral: बोरी भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचा कपल, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

Today Viral Video: अक्सर लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग तो उसके पीछे हाथ धोकर पड़ जाते हैं। कुछ लोगों का सपना पूरा होता है, जबकि कुछ के अधूरे रह जाते हैं। एक कपल ने अपने सपने को पूरा करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और उसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि कपल ने ऐसा क्या किया? तो हम आपको बता दें कि स्कूटी खरीदने के लिए कपल बोरी भर सिक्के लेकर शोरूम पहुंच गया और इन सिक्कों की मदद से अपने सपनों को पूरा किया।

हाल ही में एक युवक बाइक खरीदने के लिए बोरी भर सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं, अब एक कपल स्कूटी खरीदने के लिए सिक्कों लेकर शोरूम पहुंचा। वीडियो में आप देख सकते हैं शोरूम के अंदर काफी कॉइंस पड़े हैं। इन कॉइंस की मदद से एक कपल ने स्कूटी खरीदी है। बताया जा रहा है कि कपल जब कॉइंस लेकर शोरूम पहुंचे तो सब हैरान रह गए। इस मामले को लेकर बैंक से भी बात की गई, लेकिन बैंक वालों ने कॉइंस लेने से इनकार कर दिया। शोरूम के मैनेजर ने बताया कि हमने कुछ कॉइंस अपने जानने वालों को दे दिए और उसके बदले उनसे कैश ले लिया। मैनेजर ने बताया कि इन सिक्कों को तीन से चार लोगों ने करीब एक से डेढ़ घंटे में गिनती की। देखें वीडियो...

कॉइंस लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा कपल

मैनेजर ने यह भी बताया कि स्कूटी लेते वक्त कस्टमर काफी भावुक हो गए। ऐसा लग रहा था जैसे उनका कोई सपना पूरा हो रहा हो और पहली बार कोई चीज खरीद रहे हों। वीडियो देखकर आपको भी अंदाजा लग गया होगा मामला कितना दिलचस्प है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कपल को बधाई भी दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!