VIDEO: स्विमिंग पूल में नहा रहे थे बच्चे, तभी आ गया विशालकाय अजगर, देखें फिर क्या हुआ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 10:18 AM IST

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर विशालकाय अजगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों के साथ नहाने के लिए वो स्विमिंग पूल में पहुंच गया।

VIDEO: स्विमिंग पूल में नहा रहे थे बच्चे, तभी आ गया विशालकाय अजगर, देखें फिर क्या हुआ?
Photo Credit: Instagram

Python Viral Video: सांप का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कई लोग तो उसे देखते ही भाग खड़े होते हैं। क्योंकि, सांप (Snake Video) से ज्यादा शायद ही कोई खतरनाक जीव होता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सांपों से मजे लेते रहते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो को देखकर तो लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, अब ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। 

वैसे तो सांप के कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन ऐसा वीडियो शायद ही पहले देखा हो। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कुछ बच्चे स्विमिंग पूल में मजे से नहा रहे हैं। तभी एक विशालकाय अजगर पानी के अंदर पहुंच जाता है। पानी में घुसते ही अजगर इधर-उधर भागने लगता है। हैरानी की बात ये है कि बच्चे सांप को देखकर घबराते नहीं है। बल्कि, उसके साथ मजे लेते हुए नहाते रहते हैं। वहीं, सांप भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। सांप को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो पालतू हो। गौरतलब है कि विदेशों में लोग अजगर को पालते भी है। कुछ समय तक बच्चे उसके साथ मजे लेते हुए नहाते हैं। हालांकि, कुछ बच्चे एक पल के लिए डर भी जाते हैं। लेकिन, इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया। देखें वीडियो...

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप एक पल के लिए सहम गए होंगे। इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग इस पर मजे ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह काफी खतरनाक नजारा है। कुछ का कहना है कि अगर सांप भूखा होता तो बच्चों को निगल जाता। बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rhmsuwaidi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को एक लाख 73 हजार से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!