जब हुआ DSP बेटी से सामना, सर्किल इंस्पेक्टर पिता ने किया सैल्यूट, तस्वीर वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2021, 10:34 PM IST

आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस फोटो में सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर अपनी DSP बेटी जेस्सी प्रसांती को सैल्यूट कर रहे हैं।

जब हुआ DSP बेटी से सामना, सर्किल इंस्पेक्टर पिता ने किया सैल्यूट, तस्वीर वायरल

नई दिल्ली: कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो देखने में काफी अच्छी लगती हैं और भावुक भी करती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर आंध्र प्रदेश से आई है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने रविवार को ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें ड्यूट पर मौजूद एक पुलिसकर्मी अपनी DSP बेटी को सलाम कर रहा है। ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग जमकर वाहवाही कर रहे हैं। 

आंध्र प्रदेश पुलिस ने सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी जेस्सी प्रसांती को सलामी दे रहे हैं। वह गुंटूर जिले के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में तैनात हुई हैं।

श्याम सुंदर का 3 जनवरी को आंध्र प्रदेश राज्य पुलिस ड्यूटी मीट में भाग लेने के दौरान तिरुपति में अपनी बेटी से आमना-सामना हुआ। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बेटी को सलाम करते हुए श्याम के चेहरे पर मुस्कराहट है, जबकि डीएसपी प्रसांति भी इस दौरान मुस्करा रही हैं। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए आंध्र प्रदेश पुलिस ने लिखा, 'APPolice1stDutyMeet एक परिवार को साथ लाता है! सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर अपनी ही बेटी जेसी प्रसांति को सलाम करते हैं जो कि पुलिस में गर्व और सम्मान के साथ पुलिस उपाधीक्षक हैं। वास्तव में एक दुर्लभ और दिल को छूने वाली तस्वीर!'

ट्विटर पर इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!