चिंपैंजी ने लड़की को खींचा अपने पास और कर डाली ऐसी हरकत, शर्म से हो गई पानी-पानी; VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 05:57 AM IST

Viral Video: वीडियो में एक शरारती चिंपैंजी है, जो अपने साथ फोटो खिंचवाने आई लड़की के साथ ऐसी हरकत कर जाता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

चिंपैंजी ने लड़की को खींचा अपने पास और कर डाली ऐसी हरकत, शर्म से हो गई पानी-पानी; VIDEO
Photo Credit: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर वाइल्ड एनिमल से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। शरारती बंदर, लंगूर और चिंपैंजी के वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। इन जानवरों की शरारतें लोगों को पसंद भी आती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शरारती चिंपैंजी है, जो अपने साथ फोटो खिंचवाने आई लड़की के साथ ऐसी हरकत कर जाता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चिंपैंजी चिड़ियाघर में मौजूद है। इस बीच एक लड़की उसके पास फोटो खिंचवाने के लिए जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की डरते-डरते चिंपैंजी के पास जाती है। इसी बीच चिंपैंजी के दिमाग में न जाने क्या शरारत सूझती है। वह लड़की को अपनी तरफ खींचता है और ऐसी हरकत कर देता है। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। यहां तक कि लड़की भी चिंपैंजी की हरकतों से पानी-पानी हो जाती है। देखें वीडियो- 

लड़की के साथ ऐसी हरकत करता है चिंपैंजी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की को अपनी पास खींचने के बाद चिंपैंजी उसके गाल पर किस कर लेता है। वह चिंपैंजी इतना शरारती होता है कि लड़की को कई बार गले भी लगाता है। यह सब लड़की को काफी शर्म से भर देता है। आप लड़की के चेहरे पर शर्म और झिझक भी देख सकते हैं। चिंपैंजी की इस हरकत से लड़की एक पल के लिए चकित भी रह जाती है। हालांकि, वह कुछ कर नहीं पाती है बल्कि सिर्फ मुस्कुराती रह जाती है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को naturepixm नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!