OMG: 4 हाथ और 4 पैर के साथ बच्चे ने लिया जन्म, मासूम को देखकर लोगों ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 11:35 AM IST

Ajab Gajab News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। बच्चे को लोग 'प्रकृति का चमत्कार' बता रहे हैं। आलम ये है कि मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

OMG: 4 हाथ और 4 पैर के साथ बच्चे ने लिया जन्म, मासूम को देखकर लोगों ने कही ये बात

Ajab Gajab News: ये दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी हुई है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। यहां एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। इस बच्चे को देखकर लोग काफी हैरान हैं और उसे चमत्कार बता रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों का कहना है कि 'भगवान का पुर्नजन्म' हुआ है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये अजीबोगरीब घटना हरदोई जिले में मौजूद शाहबाद कम्‍युनिटी हेल्‍थ सेंटर में घटी है। डॉक्टर्स का कहना है कि पिछले हफ्ते यहां एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। हालांकि, डॉक्टर का यह भी कहना है कि यह जुडवां बच्चे के जन्म का मामला है। लेकिन, दूसरे बच्चे का शरीर सही से डेवलप नहीं हुआ है। जिसके कारण एक ही बच्चे के दो पैर और दो हाथ ज्यादा हो गए हैं।  

बच्चे को देखकर दंग रह गए लोग

जैसे ही इस बच्चे के जन्म की खबर सामने आई लोग उसे देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचने लगे। इतना ही नहीं इस बच्चे को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल, बच्चे को लखनऊ भेजा गया है। गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटना घट चुकी है। कुछ समय पहले ही बिहार के गोपालगंज में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ, जिसके तीन हाथ और तीन पैर थे। फिलहाल, इस घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला छाया हुआ है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!