Optical Illusion: ढूंढते-ढूंढते थक जाएंगे लेकिन नहीं दिखेगी बिल्ली, अच्छे-अच्छों के छूट गए पसीने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 03:55 PM IST

Trending Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में लोगों को बिल्ली ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। लेकिन, लोगों को आसानी से बिल्ली नजर नहीं आ रही है।

Optical Illusion: ढूंढते-ढूंढते थक जाएंगे लेकिन नहीं दिखेगी बिल्ली, अच्छे-अच्छों के छूट गए पसीने
Photo Credit: Twitter

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) की तस्वीरें काफी शेयर हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर यूजर्स काफी कन्फ्यूज होते हैं और बार-बार देखने के बाद भी उन्हें सच्चाई समझ में नहीं आती है। हालांकि, कुछ तुरंत ही सच्चाई का पता लगा देते हैं। इसी कड़ी में एक और ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों की 'नींद' उड़ा दी है। इस तस्वीर में लोगों को बिल्ली ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। लेकिन, काफी कोशिश के बावजूद लोगों को बिल्ली नजर नहीं आ रही है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन (tricky optical illusion) वाली तस्वीरों में लोगों को सामने की चीजें भी आसानी से नहीं दिखाई देती है। वहीं, कुछ तस्वीरों में तो लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं लेकिन जवाब नहीं मिल पाता है। इस तस्वीर में भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। बैकयार्ड की एक तस्वीर में यूजर अपना दिमाग खपा रहे हैं, क्योंकि इसमें छिपी बिल्ली को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि ढूंढते-ढूंढते थक गए लेकिन बिल्ली नहीं दिखाई दे रही है। तो आप भी नजर को दौड़ाएं और उसमें बिल्ली को ढूंढने की कोशिश करें। देखतें हैं आपकी नजरें कितनी तेज है। 

तस्वीर ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए

ट्विटर इस तस्वीर को 'There is no cat in this image' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस तस्वीर को अब तक 66 सौ लोग पसंद कर चुके हैं। काफी लोग बिल्ली को ढूंढते-ढूंढते थक गए लेकिन वो नजर नहीं आई। एक यूजर ने लिखा कि मैं हार मान लेता हूं। जबकि, एक का कहना है कि मैं कुछ सफेद और काला देख पा रहा हूं, हो सकता है ये बिल्ली हो। एक ने मजे लेते हुए लिखा कि आखिर बिल्ली कैसी दिखती है। तो क्या आपको बिल्ली दिखी, अगर नहीं तो दूसरी तस्वीर को देख लें बिल्ली नजर आ जाएगी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!