मंत्री जी ने पहले खुद पर जमकर बरसाए कोड़े, फिर लगाए जोरदार ठुमके, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 11:39 AM IST

Kawasi Lakhma Viral Video: छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद पर कोड़े बरसाते नजर आए और फिर लोगों के साथ नृत्य भी किया।

मंत्री जी ने पहले खुद पर जमकर बरसाए कोड़े, फिर लगाए जोरदार ठुमके, वीडियो वायरल
Photo Credit: Twitter

Kawasi Lakhma Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कोई ना कोई मुद्दा छाया रहता है। कभी किसी की तस्वीर वायरल (Viral Photo) होती है, तो कभी कोई वीडियो (Viral Video) धमाल मचाते रहता है। ताजा मामला है छत्तीसगढ़ का, जहां एक मंत्री जी ने ऐसा धमाला मचाया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मंत्री जी ने पहले खुद पर कोड़े बरसाए और फिर जमकर झूमते नजर आए। मंत्री जी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा सुकमा जिले के दोरनापाल पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि उनके ऊपर देवी सवार हो गईं और वो खुद पर कोड़ बरसाने लगे। इतना ही नहीं माता को प्रसन्न करने के लिए मंत्री लखमा घंटों तक झूमते नजर आए। सेवादारों के साथ लखमा हाथों में मोर पंख लेकर देवी मां पर आस्था प्रकट करते दिखे। आम पब्लिक ने भी मंत्री के साथ जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान लोगों ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

मंत्री जी ने बना दिया माहौल

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि दोरनापाल के शीतला माता मंदिर में 3 दिवसीय मेले का आयोजन होता है। इस मेले में आसपास के 58 गांव के देवी-देवता सिरहा-गुनिया शामिल होते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मंत्री लखमा का कोई वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले उनका इस तरह का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें वे ढोल की थाप पर नृत्य करते नजर आ चुके हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!