ढूंढो तो जानें: कछुओं के बीच छिपा है एक सांप, देखते हैं आपकी नजरें कितनी तेज है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 05:54 PM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को सांप ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ज्यादातर लोग सांप को ढूंढने में फेल हो गए।

ढूंढो तो जानें: कछुओं के बीच छिपा है एक सांप, देखते हैं आपकी नजरें कितनी तेज है

Optical Illusion: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई तस्वीरें शेयर होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें काफी क्यूट होती हैं और उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ तस्वीरों को देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कई तस्वीरें कन्फ्यूज करने वाली होती हैं। ये तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन वाली होती हैं, ज्यादातर लोग इनका सही-सही जवाब नहीं दे पाते हैं। हालांकि, लोगों को चैलेंज लेना अच्छा लगता है। इन दिनों इस तरह की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को कछुओं के बीच सांप को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। लेकिन, लोगों को आसानी से सांप नजर नहीं आ रहा है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) वाली तस्वीरों में लोगों को अलग-अलग तरह के चैलेंज दिए जाते हैं। कई लोग तो आसानी से जवाब दे देते हैं, जबकि कईयों के पसीने छूट जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें सही-सही जवाब नहीं मिल पाता है। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, इसमें कई कछुए हैं। लेकिन, लोगों को इन कछुओं के बीच सांप को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। वो भी 15 से 30 सेकेंड के बीच सांप को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, लोगों को सांप नजर नहीं आ रहा है। तो आप भी अपनी नजरों को दौड़ाएं और सांप को ढूंढकर बताएं...

Can You Find Snake in Optical Illusion Viral Photo

आसानी से नजर नहीं आएगा सांप

सांप को ढूंढना इतना आसान नहीं है। काफी गौर से आपको देखना पड़ेगा। अगर आपको सांप दिख गया है तो यकीन मानिए आप जीनियस हैं। अगर नहीं दिखा तो  है तो दूसरी तस्वीर को देख लीजिए, आपको सांप नजर आ जाएगा। दूसरी तस्वीर को आप ध्यान से देखेंगे तो समझ जाएंगे ये कछुआ नहीं बल्कि सांप है, क्योंकि उसकी जुबान भी बाहर निकली है। अब इस तस्वीर को आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें और उन्हें भी सांप को ढूंढने का चैलेंज दें। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!