Optical Illusion: इस 'भूल भुलैया' में ढूंढ ली हीरे की अंगूठी, तो आप भी कहलाएंगे जीनियस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 10:42 AM IST

Hidden Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को अंगूठी ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ज्यादातर लोग सही जवाब नहीं दे पाए।

Optical Illusion: इस 'भूल भुलैया' में ढूंढ ली हीरे की अंगूठी, तो आप भी कहलाएंगे जीनियस

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें काफी शेयर होती रहती हैं। इन तस्वीरों को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कई तस्वीरें लोगों को काफी कन्फ्यूज भी करती है। क्योंकि, जवाब ढूंढ पाना आसान नहीं होना होता है। इतना ही नहीं इस तरह की तस्वीरें आपके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को भी सामने लाता है। इसके अलावा आईक्यू का भी टेस्ट हो जाता है। इसी कड़ी में एक और ऑप्टिकल इल्यूजन (Tricky Optical Illusion) वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों की 'नींद' उड़ा दी है। क्योंकि, इस 'भूल भुलैया' में लोगों को हीरे की अंगूठी ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। 

आज तक आपने ऑप्टिकल इल्यूजन ( Trending Optical Illusion) वाली कई तस्वीरें देखी होगी। कई बार आसानी से आपको जवाब मिल जाता होगा। जबकि, कई बार सच्चाई ढूंढने में आपने पसीने छूट जाते होंगे। इस तस्वीर को देखकर भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। गार्डन की इस पजल फोटो में लोगों को हीरे की अंगूठी ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्हें अंगूठी मिल गई है, जबकि कुछ लोगों काफी दिमाग लगाने के बाद भी अंगूठी नहीं मिली। तो आप भी अंगूठी ढूंढने की कोशिश करें। 

Can You Find Diamond Ring In trending optical illusion Viral Photo

अंगूठी ढूंढ कर बताएं...

इस मजेदार तस्वीर को 'विलियम मे' ने रीडर्स डाइजेस्ट वेबसाइट पर शेयर किया है। अंगूठी ढूंढने के लिए लोगों को एक क्लू भी दिया गया है। बताया जा रहा है कि अंगूठी का बैंड पीला है और उसमें एक सफेद हीरा है। तो क्या आपको अंगूठी मिली अगर नहीं तो दूसरी तस्वीर को देख लें। अब तो आपको अंगूठी जरूर मिल गई होगी। अब आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को अंगूठी ढूंढने का चैलेंज दें और देखें कितने लोग इस चैलेंज को पूरा कर पाते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!