Viral: इस दुल्हन को देख लगा झटका, लोग बोले-'ये तो दिशा पाटनी है', जानें क्या है वीडियो की सच्चाई?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 12:42 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, दुल्हन की शक्ल दिशा पाटनी से काफी मिलती-जुलती है।

Viral: इस दुल्हन को देख लगा झटका, लोग बोले-'ये तो दिशा पाटनी है', जानें क्या है वीडियो की सच्चाई?
Photo Credit: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। ये तो हम सब जानते हैं कि सोशल मीडिया पर कई बार बॉलीवुड स्टार के हमशक्ल दिख जाते हैं। कुछ तो कंटेंट किएटर हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जलवा बिखरते रहते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसलिए कन्फ्यूज हुए हो गए, क्योंकि दुल्हन दिखने में बिल्कुल दिशा पाटनी की तरह लग रही थी। यकीन मानिए वीडियो देखने के बाद आपको भी जरूर झटका लगेगा। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की की शादी हो रही है। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ कई सारे लोग हैं। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को अंगूठी पहना रहे हैं। हालांकि, दूल्हे का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं, दुल्हन घबराई हुई नजर आ रही है। दुल्हन बार-बार इधर-उधर देखती रहती है और दूल्हे को अंगूठी पहनाती है। इसके बाद दूल्हा भी दुल्हन को अंगूठी पहनाता है। लेकिन, सबसे ज्यादा जो चीज नोटिस किया गया वो है दुल्हन का चेहरा, जिसकी शक्ल बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी से मिलती-जुलती है। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...

वीडियो देख यूजर्स हुए कन्फ्यूज

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। एक बार के लिए आपको भी लगा होगा क्या सच में ये दिशा पाटनी है? लेकिन, आपको बता दें कि ये दिशा पाटनी नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'giedde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, आठ हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है दीदी केटीएम वाले का इंतजार कर रही है'। कुछ यूजर्स ने टाइगर श्रॉफ भी तंज कस करहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!