मौत के बीच जिंदगी के लिए जंग रहा था लड़का! 30 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 10:34 AM IST

Shocking Video: एक लड़का नदी में डूब रहा था, तभी चारो तरफ से मगरमच्छ ने उसे घेर लिया। लेकिन, समय रहते SDRF की टीम ने उसे बचा लिया।

मौत के बीच जिंदगी के लिए जंग रहा था लड़का! 30 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Photo Credit: Twitter

Shocking Video: सोशल मीडिया पर आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर तो लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक लड़का मौत के बीच जिंदगी से लड़ रहा है। लड़के की हालत देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि समय रहते उसे बचा लिया गया। अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। 

दरअसल, एक लड़का नदी में डूबने लगा था। खुद को बचाने के लिए वो काफी कोशिश करता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह वो हाथ-पैर मार रहा है। लेकिन, तभी मगरमच्छों ने उसे घेर लिया। लड़का इधर-उधर भागने की कोशिश करता है। लेकिन, कामयाबी नहीं मिलती है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लग जाएगा उसकी क्या हालत हो गई है। लेकिन, समय रहते SDRF की टीम वहां पहुंच गई और डूबते हुए लड़के को बचा लिया। लोगों का दावा है कि यह मामला चंबल नदी का है। लेकिन, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। देखें वीडियो...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो सकते में पड़ गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चक्कर लगा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@DrBhageerathIRS'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 15 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, कुछ लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह तो जानलेवा हो सकता था। जबकि, कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये लड़का वहां कैसे पहुंचा?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!