Happy Bengali New Year Wishes 2021: हिंदी में अपनों को दें बंगाली नव वर्ष की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2021, 06:35 AM IST

Pohela Boishakh (Bengali New Year) 2021 Wishes In Hindi: बंगाली नव वर्ष 15 अप्रैल यानी गुरुवार को है। इस मौके पर आप अपने परिजनों और दोस्तों को बधाई संदेश के जरिए शुभकामना भेज ससकते हैं।

 Happy Bengali New Year Wishes 2021: हिंदी में अपनों को दें बंगाली नव वर्ष की शुभकामनाएं
Photo Credit: Times Now

नई दिल्ली : 15 अप्रैल को बंगाली नव वर्ष मनाया जाता है और इस बार यह बंगाली नव वर्ष 1428 है। खास तौर पर पश्चिम बंगाल में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। अप्रैल महीने की 15 तारीख को मनाए जाने वाले इस त्योहार को पोइला बैसाख या नोबो बोर्शो याना नया साल भी कहा जाता है। बताया जाता है कि इस दिन मुगल राजा अकबर ने 15वीं शताब्दी में बांग्ला कैलेंडर की शुरुआत की थी और तभी से इस दिन को नए साल का पहला दिन माना जाता है।

बंगाली में इस त्यौहार को नाबा बर्षा, पोइला बैसाखी य पहेला बैसाखी के नाम से जाना जाता है। इस शुभ दिवस पर सभी लोग अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश देते हैं। व्हाट्सअप से लेकर फेसबुक और अन्य सोशल प्लेटफार्म के जरिए आप भी अपने करीबियों को Images, Greeting Cards, Wallpapers और इन शुभकामना संदेश के जरिए बधाई संदेश दे सकते हैं। 

Pohela Boishakh (Bengali New Year) 2021 Wishes In Hindi 

(हिंदी में बंगला नव वर्ष  1428 के लिए बधाई संदेश)

Pohela Boishakh Bengali New Year 2021:

इस नए साल खुशियों की बरसातें हों
प्यार के दिन और मोहब्बत भरी रातें हों
रंजिशे नफरतें मिट जाएं सदा के लिए
सभी के दिलों में ऐसी चाहतें हों
बंगाली नव वर्ष की शुभकामनाएं



Pohela Boishakh subho noboborsho 1428

भूल जाओ बीते हुए कल को, दिल में बसा लो आने वाले पल को, खुशियां लेकर आयेगा आने वाला कल। नए साल की ढ़ेरों शुभकामनाएं।नया वर्ष आपको और आपके परिवार को मुबारक हो ! मुबारक हो आपको नया साल,। 

बीत गया जो साल भूल जायें, इस नए साल को गले लगायें,
करते हैं दुआ हम रब से सर झुकाकर, इस साल के सारे सपने पूरे हो आपके,
बंगाली नव वर्ष के साथ खुशियाँ मनायें!

नव वर्ष की शुभकामना 
आपको खूब खुशी मिले 
खूब तरक्की मिले 
शुभो नोबो बोरसो 1428


आप सूर्य के समान उज्ज्वल हो सकते हैं,
पानी जितना ठंडा और शहद जितना  मीठा।
आशा है कि नया साल 1428 आप सभी की इच्छाओं को पूरा करेगा। 
हैप्पी पोइला बैसाख 1428 !


आशा है कि नया साल आपकी सभी इच्छाओं और इच्छाओं को पूरा करेगा। हैप्पी बंगाली नव वर्ष 1428

आपको और आपके परिवार को एक धन्य और समृद्ध बंगाली नव वर्ष की शुभकामनाएं। शुभो पोहिला बोईशाख 1428

इस वर्ष को ऐसा बनाएं जो आपको शांति, आनंद और तृप्ति प्रदान करे। हैप्पी बंगाली नव वर्ष 1428

 इस नए साल पर आपके सभी सपने सच हो सकते हैं जिनकी आपने कभी कामना की थी। शुभो नोबो बोरसो 1428।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!