April Fool's Day: मूर्ख दिवस पर लोग जमकर ले रहे मजे, सोशल मीडिया पर इस तरह सेलिब्रेट कर रहे अप्रैल फूल डे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 10:26 AM IST

April Fool's Day: हर साल एक अप्रैल को पूरी दुनिया में मूर्ख दिवस मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर लोग मजेदरा अंदाज अप्रैल फूल डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

April Fool's Day: मूर्ख दिवस पर लोग जमकर ले रहे मजे, सोशल मीडिया पर इस तरह सेलिब्रेट कर रहे अप्रैल फूल डे
Photo Credit: Twitter

Happy April Fool's Day 2022: आज पूरी दुनिया में अप्रैल फूल डे मनाया जा रहा है। मूर्ख दिवस पर लोग एक-दूसरे से जमकर मजे लेते हैं, प्रैंक करते हैं और मौका पाते ही बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं। कई लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ लोग खुद फंसकर मूर्ख बन जाते हैं। अप्रैल फूल डे मनाने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है और आप सबने भी कभी-कभी ना किसी को मूर्ख जरूर बनाया होगा। अप्रैल फूल डे को लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्म है और लोग मूर्ख बनाने के लिए एक से एक मजेदार आइडिया शेयर कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल जरूर बनता है। आज अप्रैल फूल डे को लेकर माहौल गुलजार है। आलम ये है कि ट्विटर पर #AprilFoolsDay टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के जरिए जहां लोग मूर्ख दिवस की बधाई दे रहे हैं। वहीं, मूर्ख बनाने के लिए काफी मजेदार-मजेदार आइडिया शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई अपने जानने वाले, रिश्तेदारों, दोस्तों को ऑनलाइन मीम्स, जोक्श, मैसेज भेजकर भी मूर्ख दिवस पर मजे ले रहे हैं। तो आइए, देखते हैं सोशल मीडिया पर किस तरह से लोग मूर्ख दिवस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!