Gopal Mandal Dance: बिहार में भागलपुर के विधायक गोपाल मंडल का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल मंडल कुर्ता उठाकर डांस करते दिखाए दिए। गोपाल मंडल एक शादी के रिसेप्शन में गए थे और वहां पर DJ और बार-बालाओं को देखकर थिरकने लगे। आप भी यहां देखिए वीडियो। गोपाल मंडल अक्सर अपने डांस के वीडियो और बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ पकड़कर डांसर को फ्लाइंग किस दिया और खुद भी डांस किया।
नोट उड़ाने लगे विधायक
वीडियो में दिख रहा है कि विधायक बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते और पैसे लुटाते नजर आ रहे हैं। दरअसल विधायक मंडल सबौर के फतेहपुर गांव एक रिसेप्शन में पहुंचे थे। इस दौरान विधायक की नजर स्टेज पर पड़ी जहां बार बालिकाएं डांस कर रही थी। बस फिर क्या था माहौल बना देख विधायक जी भी नहीं रहा गया और स्टेज पर पहुं गए ठुमका लगाने। वो फौरन स्टेज पर पहुंचे और बार-बालाओं का हाथ पकड़कर उनके साथ डांस करने लगे। जब गाना बजा 'तुमसे मिलने के बाद दिलबर' तो वो आउट ऑफ कंट्रोल होते दिखे और जेडीयू विधायक ने ठुमका लगाने में देर नहीं की और कुर्ता उठाकर नाचने लगे। किसी ने इस दौरान उनको वीडियो बना लिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
पहले भी हो चुके हैं वायरल
विधायक मंडल ने कहा था कि जब भी वह संगीत बजता सुनते हैं तो उनसे रहा नहीं जाता है और पैर खुद ब खुद थिरकने लगते हैं। विधायक ने कहा था, 'कलाकार को नाचने से कोई नहीं रोक पाता', फिर लगातार एक के बाद एक हिंदी हो या भोजपुरी गानों पर विधायक नाचने लग गए। यह पहली बार नहीं है जब विधायक ऐसे डांस करते नजर आए हैं, वह पहले भी इसी तरह डांस करते हुए नजर आ चुके हैं।

