VIDEO: शख्स ने दिखाया ऐसा जादू बंदर का चकरा गया दिमाग, फिर जो हुआ उसे देख दिन बन जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 08:08 AM IST

Monkey Viral Video: आज तक आपने बंदर के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन, इस वीडियो में जादू देखकर बंदर ने जो किया उसे देखकर आपका दिन बन जाएगा।

VIDEO: शख्स ने दिखाया ऐसा जादू बंदर का चकरा गया दिमाग, फिर जो हुआ उसे देख दिन बन जाएगा
Photo Credit: Instagram

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले भी होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो लोगों का दिल जीते लेते हैं। इसी कड़ी में एक बंदर का वीडियो धमाल मचा रहा है। एक शख्स ने बंदर को ऐसा जादू दिखाया जिससे उसका दिमाग चकरा गया। आलम ये है कि लोगों को बंदर का एक्सप्रेशन काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। 

बंदर का स्वभाव कैसा होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। अक्सर वो लोगों को परेशान करते हुए नजर आता है। चीजों को बर्बाद करते हुए दिखाई देता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में बंदर का अलग ही अंदाज आपको दिखेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बंदर शीशे की दीवार के पीछे आराम से बैठा है। वहीं, एक शख्स भी उसके पास पहुंच जाता है। शख्स किसी चीज को हाथ में लेकर बंदर को ट्रिक दिखाता है। बंदर भी गौर से पहले उस चीज को देख रहा होता है। लेकिन, जब शख्स उसे गायब करता है तो बंदर हैरान रह जाता है। फिर ऐसा रिएक्शन देता है जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। देखें वीडियो...

बंदर का एक्सप्रेशन तो देखिए साहब...

बंदर को समझ ही नहीं आ रहा है कि वो चीज कहां गई। लेकिन, उसका एक्सप्रेशन देखने लायक है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'dailygameofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 27 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोग गुस्सा भी कर रहे हैं कि जानवरों के साथ इस तरह का मजाक ना करें। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!