Viral Video: बैलों की लड़ाई में सांड की धांसू एंट्री, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2022, 04:50 PM IST

Animal Fight Video: आज तक आपने कई जानवरों को लड़ते हुए देखा होगा। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, वीडियो को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

Viral Video: बैलों की लड़ाई में सांड की धांसू एंट्री, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन
Photo Credit: Instagram

Ox Fight Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें हंसाने वाली होती है, तो कई बार हैरान करने वाली होती है। खासकर, जानवरों के वीडियो तो काफी चौंकाने वाले होते हैं। क्योंकि, वाइल्ड लाइफ (Wild Life) लवर्स सोशल मीडिया पर जानवरों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में बैलों की लड़ाई का एक खतरनाक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। हालांकि, कुछ लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह खेतों के बीच दो बैलों की लड़ाई चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। एक बैल तो लड़ाई करते-करते दूसरे बैल को हवा में उछाल देता है। दोनों की लड़ाई देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का सीन हो। लेकिन, इस लड़ाई में एक सांड की एंट्री की होती है और फिर लड़ाई का धमाकेदार अंजाम होता है। सांड ने दोनों बैल को इस तरह हड़काया कि दोनों वहां से भाग खड़े हुए। इस पूरे मामले को कैमरें में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। 

दिल थामकर देखें वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। लेकिन, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को  'charminganimalsdaily' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!