मासूम बच्चे ने इस अंग्रेजी शब्द को दिया अनोखा नाम, वीडियो देख कहेंगे, 'ऑनलाइन क्लास का साइड इफेक्ट'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2022, 02:10 PM IST

Boy Funny Video: कहते हैं बच्चो में 'भगवान' का रूप होता है। लेकिन, कुछ बच्चों को देखकर तो लोग सोच में पड़ जाते हैं और उन्हें समझ में नहीं आता है कि आखिर उनके बारे में क्या कहा जाए?

मासूम बच्चे ने इस अंग्रेजी शब्द को दिया अनोखा नाम, वीडियो देख कहेंगे, 'ऑनलाइन क्लास का साइड इफेक्ट'
Photo Credit: Instagram

Little Boy Funny Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रहा जाते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और लाखों-करोड़ों में व्यूज भी आते हैं। इसी कड़ी में एक मासूम बच्चे का  क्यूट वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे, ' ये तो ऑनलाइन क्लास का साइड इफेक्ट है'।

सोशल मीडिया पर बच्चों के भी काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कई बार बच्चों का ऐसा अंदाज होता है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ अपनी शरारत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन, इस बच्चे का लेवल काफी अलग है। वीडियो में आप देख सकते हैं मासूम बच्चा स्कूटी की सीट पर लिखे शब्द को पढ़ता है। सारे अल्फाबेट्स को लड़का सही-सही पढ़ता है। लेकिन, जो नाम बोलता है उसे सुनकर सब ठहाके लगाने लगते हैं। सारे शब्दों को पढ़ने के बाद वो स्कूटी शब्द बोलता है। जबकि, उस पर ज्यूपिटर लिखा होता है। 

बच्चे का जुदा अंदाज
 
बच्चे की बातें सुनकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया। कई लोग तो ये भी बोल रहे हैं इस बच्चे का ज्ञान तो काफी अलग लेवल का है। जबकि, कुछ का कहना है कि आखिर कौन सा स्कूल जाता है? एक ने लिखा कि ये सब ऑनलाइन क्लास का नतीजा है? इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'comedynation.teb' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर चटकारे ले रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!