सरेआम हैंडसम लड़के को रोकती है ये लड़की, फिर देती है ऐसी चीज, सच्चाई पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 02:54 PM IST

Ajab Gajab News: अमेरिका में एक लड़की राह चलते हुए हैंडसम लड़के को रोकती है और फिर उसे अपना डेटिंग रिज्यूमे थमा देती है। लड़की का मानना है कि इस तरह उसे सच्चा प्यार मिल जाएगा।

सरेआम हैंडसम लड़के को रोकती है ये लड़की, फिर देती है ऐसी चीज, सच्चाई पर नहीं होगा यकीन

Ajab Gajab News: इस दुनिया में अजीबोगरीब लोगों की कमी नहीं है। कई बार तो लोग सरेआम ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक लड़की ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं सच्चाई जानकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, ये लड़की राह चलते हैंडसम लड़के को रोकती है और फिर उसे अपना डेटिंग रिज्यूमे थमा देती है। इस बात पर आपको भी जरूर यकी नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है ये चौंकाने वाला मामला?

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन डिएगो की रहने वाली 27 साल की इस लड़की का नाम एमिली जगोडा है। एमिली ने ब्यॉयफ्रेंड बनाने के लिए काफी अजीबोगरीब तरीका अपनाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। एमिली राह चलते हुए हैंडसम लड़के को अपना रिज्मूमे देती हैं। जिस पर उनका नाम, फोन नंबर, उम्र और उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें लिखी हुई है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर राह चलते हुए वो लड़कों को अपना रिज्यूमे क्यों दे रही है? दरअसल, डेटिंग साइट बंबल, हिंज, टिंडर पर उन्हें मन मुताबिक ब्वॉयफ्रेंड नहीं मिल रहा है। लिहाजा, उन्होंने फैसला किया कि आते-जाते रास्ते में जो भी उन्हें अच्छे लगेंगे उसे अपना रिज्यूमे दे देंगी। 

सोशल मीडिया पर छाई एमिली

एमिली रिज्यूमे के साथ फास्ट फूड ज्वाइंट्स, रेस्टोरेंट्स, सुपरमार्केट्स और स्टोर्स में घूमती रहती हैं और जो भी लड़का उन्हें पसंद आता है उसे वो रिज्यूमे दे देती हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर शेयर किया है। जो वायरल हो रहा है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एमिली को उम्मीद है कि इस तरह वो अपने लिए परफेक्ट ब्वॉयफ्रेंड को ढूंढ पाएंगी। उनका कहना है कि उन्हें पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहे हैं। अब देखना ये होगा कि उनकी तलाश कब तक पूरी होती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!