Viral Video: साउथ के सुपरस्टार यश को कौन नहीं जानता? हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म KGF-2 ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी। आलम ये है कि वो एक लोकप्रिय अभिनेता बन चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। अब आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो और एक्टर यश में क्या कनेक्शन है। दरअसल, शादी में एक शख्स ढोल बजा रहा है, जिसे देखकर लोग उसे एक्टर यश समझ बैठे। लेकिन, जब आप गौर से देखेंगे तो सच्चाई समझ में आ जाएगी।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक्टर यश की तरह दिखने वाला एक शख्स ढोल बजा रहा है। शख्स का गेटअप भी बिल्कुल यश की तरह लग रहा है। ज्यादातर लोग उस शख्स को एक्टर यश ही समझने लगे। परिणाम ये हुआ कि वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया और लोगों ने उस पर जमकर मजे लेने शुरू कर दिए। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...
वीडियो ने लोगों को किया कन्फ्यूज
वीडियो देखकर आप भी जरूर धोखा खा गए होंगे। एक पल के लिए आप भी शख्स को एक्टर यश ही समझ रहे होंगे। लेकिन, गौर से देखने के बाद आपको भी सच्चाई समझ में आ गई होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'theadulthumour' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यश भाई किस लाइन में आ गए'। एक ने लिखा, 'समुद्र में सोना खोने के बाद यश भाई की हालत'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

